यूपी के गाजियाबाद के मोहननगर में मेट्रो पिलर का गार्डर बीच सड़क पर आ गिरा। जिसकी चपेट में कुछ गाड़ियां आईं, वहीं राह चलते और गाड़ी में सवार 7 लोगों के घायल होने की खबर है।
यूपी के गाजियाबाद के मोहननगर में मेट्रो पिलर का गार्डर बीच सड़क पर आ गिरा।जिसमें कई लोगों के घायल होने की सूचना है। बताया जाता है कि गार्डर सीधे सड़क पर गिरा, जिसके नीचे कई वाहन आ गए। गार्डर सीधे एक ऑटो के ऊपर गिरा, जिसमें बैठे 7 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के मोहननगर पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। सोमवार को भी मेट्रो का काम चल रहा था। इसी दौरान मेट्रो का गार्डर सड़क पर गिर पड़ा। सड़क पर वाहनों की आवाजाही होने के कारण गार्डर सीधे एक ऑटो के पर आ गया, जिसके कारण करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. मौके पर पहुंचे आलाधिकारी जांच में जुट गए हैं।
गनीमत रही कि उस वक्त मौके पर कम ही लोग थे, वरना घायलों की संख्या में इजाफा हो सकता था। दिल्ली में इससे पहले भी मेट्रो ट्रैक की वजह से हादसे हुए हैं। जिसको लेकर राज्य सरकार और मेट्रो प्रबंधन पूरी तरह सजग है।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



