पूर्वी दिल्ली में जींस फैक्ट्री में आग, दो की मौत

Summary :

NULL

नयी दिल्ली : पूर्वी दिल्ली में गीता कालोनी थाना के अंतर्गत कैलाश नगर इलाके में एक जींस बनाने की फैक्ट्री में आग लगने से दो लोगों की मौत हो गयी है। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि कल देर रात 11.52 बजे फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की दस गाड़यों को भेजा गया। दमकल कर्मियों ने रात बारह बजकर 45 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।उन्होंने कहा कि आग बुझाने के बाद घटनास्थल से दो शव बरामद किया गया जिसे गीता कॉलोनी पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

 

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team