दिल्ली : तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश, ट्रैक पर आया व्यक्ति

Summary :

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की ब्लू लाइन (Blue Line Metro) पर एक व्यक्ति के ट्रैक पर आ जाने के कारण मेट्रो ट्रेन का संचालन बाधित हुआ, हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने कारण फिर से संचालन शुरू हो गया है।

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) की ब्लू लाइन (Blue Line Metro) पर एक व्यक्ति के ट्रैक पर आ जाने के कारण मेट्रो ट्रेन का संचालन बाधित हुआ, हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य होने कारण फिर से संचालन शुरू हो गया है। घटना तिलक नगर मेट्रो स्टेशन की है। फिलहाल आत्महत्या की कोशिश करने वाले व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
डीएमआरसी ने जानकारी देते हुए कहा, “ब्लू लाइन पर एक व्यक्ति के ट्रैक पर आ जाने से कुछ देर के लिए द्वारका से नोएडा के बीच का मेट्रो का परिचालन प्रभावित हुआ था, बाकि सभी मेट्रो लाइन पर स्थिति सामान्य है। हालांकि कुछ देर बाद ही इस लाइन पर सेवाएं सामान्य हो गईं।”


मेट्रो ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश का ये पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस तरह मेट्रो प्रभावित हुई हो, हाल ही में एक व्यक्ति के ट्रैक पर कूद जाने के कारण मेट्रो सेवाएं प्रभावित हुई थीं, वहीं चिड़िया के टकराने से भी मेट्रो की सेवाएं बाधित हो चुकी हैं। 

Desk Team