दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन में एक घंटे से ज्यादा समय तक सेवा प्रभावित रही क्योंकि ऊपरी विद्युत प्रणाली में कश्मीरी गेट के निकट खामी आ गई थी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या ऐसा प्रतीत होता है कि कोई बाहरी चीज या बड़ा पक्षी इसके संपर्क में आ गया जिससे तार में खराबी आई।
इससे रेड लाइन पर शाम सात बजे से आठ बजकर 15 मिनट तक डाउन लाइन यानी कश्मीरी गेट से रिठाला की ओर जाने वाली लाइन में गड़बड़ी आ गई। रेड लाइन दिल्ली में रिठाला को न्यू बस अड्डा (शहीद स्थल) गाजियाबाद से जोड़ती है।


Download Android App
Download iOS App



