राजद में चल रहा अंदरूनी उठापटक शुक्रवार को फिर एक बार सामने आ गया जब यहां आयोजित पार्टी की एक अहम बैठक में तेजस्वी यादव शामिल नहीं हुए।
राजद सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद ऐसी अटकलें हैं कि कई नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से जुड़ने की योजना बना रहे हैं। यह बैठक उन अटकलों की पृष्ठभूमि में हुयी।
पार्टी सूत्रों ने कहा कि इस बैठक में पार्टी के सभी विधायकों, विधान पार्षदों के अलावा राज्यसभा सदस्यों और शीर्ष पदाधिकारियों को शामिल होना था लेकिन ‘राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों के करीब आधे सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं हुए।
बैठक में शामिल नहीं होने वालों में लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और उनकी बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती भी शामिल हैं। लेकिन सबसे ज्यादा 30 वर्षीय तेजस्वी यादव की कमी महसूस हुई।


Download Android App
Download iOS App



