दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा! ट्रक से टकराई बस, 4 की मौत और 30 घायल

Delhi Mumbai Expressway accident

Delhi Mumbai Expressway accident: आज मंगलवार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार लोगों की जान चली गई, जबकि लगभग 30 यात्री घायल हो गए। यह हादसा पिनन इलाके में, चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के पास हुआ, जहाँ इंदौर से दिल्ली जा रही एक स्लीपर बस, अपने आगे चल रहे केमिकल से भरे एक ट्रक से टकरा गई।

Delhi Mumbai Expressway Accident: कैसे हुआ ये हादसा?

Delhi Mumbai Expressway Accident
Delhi Mumbai Expressway Accident (Source: Social Media)

बता दें कि हादसे में 30 से अधिक यात्री जख्मी हो गए। घटना स्थल पर मौजूद घायलों ने हादसे को लेकर कहा कि हादसे के करीब 2 घंटे बाद तक पुलिस नहीं आई. इस कारण से लोगों में नाराज़गी है। जिस ट्रक से यह भीषण टक्कर हुई, उसके ड्राइवर मौके से फरार है। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। टक्कर होते ही जोरदार धमाका हुआ और लोग नींद से जाग गए।

उन्होंने बताया कि मौके पर कई यात्री खून से लथपथ थे और बहुत डरे हुए थे। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। जहां कइयों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Police Statement on Accident: पुलिस का बयान

बताते चले कि यह हादसा अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस के मुताबिक़, बस उज्जैन से दिल्ली लौट रही थी। आरोप है कि बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से बस खड़े केमिकल से भरे ट्रक से टकरा गई। थाना एसएचओ राजेश मीणा ने इस घटना पर बताया कि हादसा रैणी थाना क्षेत्र में पिनान के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चैनल नंबर 100 इंटरचेंज पुलिया के पास हुआ। जिसमें 4 लोगों की मौत और 20 से अधिक घायल हैं। घायलों का इलाज जारी है। फरार ड्राइवर की तलाशी
भी जारी है।

यह भी पढ़ें – केरल में डेंटल स्टूडेंट की संदिग्ध हालत में मौत, फैकल्टी पर उत्पीड़न के आरोप के बाद जांच तेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।