अगले साल होने वाले नगर निगमों के चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की दिल्ली इकाई केजरीवाल सरकार और भाजपा शासित नगर निकायों को बेनकाब करने के लिए 25 अक्टूबर से पोल खोल यात्रा शुरू करेगी।
कांग्रेस भ्रष्टाचार व अकर्मण्यता का करेंगे खुलासा
दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अनिल कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘70 दिनों की यात्रा के तहत शहर में सभी 272 वार्ड से गुजरते हुए 700 किमी की दूरी तय की जाएगी।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम यात्रा के दौरान भाजपा शासित दिल्ली नगर निगमों और दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार के भ्रष्टाचार व अकर्मण्यता का खुलासा करेंगे।’’


Download Android App
Download iOS App



