Delhi Murder: खबर दिल्ली से आ रही है, जहां मंगलवार को जाफराबाद इलाके में अज्ञात लोगों ने एक ई-रिक्शा चालक की छाती और गर्दन पर चाक़ू मारकर हत्या कर दी। पीड़ित की पहचान जाफराबाद के खड्डे वाली मस्जिद निवासी शाहबाज के रूप में हुई। उसके खिलाफ 2019 में जाफराबाद थाने में आपराधिक मामला (उत्पाद अधिनियम) दर्ज था। पुलिस ने कहा कि मंगलवार को पूर्वोत्तर दिल्ली के जाफराबाद इलाके में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एक 26 वर्षीय ई-रिक्शा चालक की छाती और गर्दन पर कई बार चाकू मारने से मौत हो गई।
दरसअल, मंगलवार शाम करीब 4 बजे पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को जाफराबाद इलाके में गुरुद्वारा वाली गली के पास एक व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या किए जाने की कॉल मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि शाहबाज के सीने और गर्दन पर कई बार चाकू से वार किया गया था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने कहा, “एफएसएल और अपराध टीमें मौके पर हैं। मामले को सुलझाने के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है।”,
इस मामले को लेकर डीसीपी ने कहा, “हम अपराधियों की पहचान करने और उनका पता लगाने के लिए इलाके में सीसीटीवी कैमरे भी स्कैन कर रहे हैं।”
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए पंजाब केसरी जिम्मेदार नहीं है.


Download Android App
Download iOS App



