दिल्ली NCR में बदला मौसम का अंदाज, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Summary :

देश की राजधानी दिल्ली में सुबह-सुबह मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश देखने को मिली। कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, तो कहीं तेज बारिश ने लोगों को हैरान कर दिया। मौसम में बदलाव से तापमान में भी गिरावट महसूस की गई। वहीं, मौसम विभाग ने बारिश और संभावित खराब मौसम को देखते हुए दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

देश की राजधानी दिल्ली में अचानक सुबह -सुबह मौसम में बदलाव देखने को मिला, जिससे कई इलाकों में बारिश का असर देखने को मिला। वही कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई, तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश ने लोगों का ध्यान खींचा। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान और वातावरण में भी काफी फर्क महसूस किया गया। दिल्ली NCRऔर उसके आसपास के कई इलाकों में भी हल्की बूंदाबांदी हुई तो कही कई तेज बारिश देखने को मिली। जिसके बाद मौसम में आए इस बदलाव से दिल्ली में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं।

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट ..

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में आज पुरे दिन मौसम में बदलव बना रहेगा।जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया हैं । जिसके चलते सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने और बारिश होने से सड़कों पर आवाजाही करने वाले लोगों को कुछ जगहों पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।विभाग की माने तो मौसम का बदलता मिजाज ऑडिश में आए चक्रवात तूफान `अर्नब’ का असर हैं।NCR में हुई बारिश की वजह से शहर के तापमन में गिरावट देखने को मिल सकती हैं,जिससे ठंड के बढ़ने के भी आसार है। वही अनुमान ये भी हैं कि 30 अक्टूबर को भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

बदलते मौसम के बीच AQI में बदलाव..

मौसम में आए बदलाव के चलते दिल्ली की हवा की गुणवत्ता में भी काफी सुधार देखने को मिलेगा ऐसी संभावना की जा रही हैं। वही आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमन में 2-3 डिग्री की गिरावट भी देखने को मिल सकती हैंऔर बाद में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना भी हैं। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुआ कहा कि ऑफिस जाने वाले लोगों , स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को मौसम के बदलते मिजाज के बीच अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है।वही दिल्ली के साथ नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद के मौसम पर भी लोगों की नजर बनी हुई है। हालांकि, अलग-अलग इलाकों में बारिश की स्थिति और तीव्रता में अंतर हो सकता है।

मौसम के इस बदलाव को देखते हुए लोगों को घर से निकलने से पहले स्थानीय मौसम अपडेट और यातायात की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है। बारिश के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं और जलभराव वाले रास्तों से बचें। बारिश का आगे कितना असर रहेगा, इसके लिए मौसम विभाग की ताजा जानकारी पर नजर रखना जरूरी है।

Team Desk