Aaj Ka Mausam 29 October: दिल्ली में बूंदाबांदी, यूपी-बिहार में ‘अर्नब’ के असर से आंधी-बारिश, जानें ताजा वेदर अपडेट

Summary :

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' के कारण देश भर में मौसम का मिज़ाज बदल गया है। इसके असर से आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मूसलाधार बारिश जारी रहने की संभावना है।

देशभर में चक्रवाती तूफान अर्नब की वजह से मौसम का मिज़ाज बदल गया है। इसके असर से आंध्र प्रदेश, यनम, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार में मूसलाधार बारिश जारी रहने वाली है। इस दौरान लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। वहीं, पहाड़ों पर बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। आज, राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की-हल्की बूंदाबांदी हो रही है। आइये जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल।

दिल्ली में हल्की बारिश

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ है। तड़के सुबह राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान ने आज यानी 29 अक्टूबर को पूरे दिन आंधी-तूफान और तेज बारिश की संभावना है। वहीं, 30 अक्टूबर को भी बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में 3 दिन बारिश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती सिस्टम की वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में 29 से 31 अक्टूबर तक आंधी-बारिश का रेड अलर्ट है। जिन जिलों में अलर्ट है , उसमें गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज शामिल है। तूफान को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी अफसरों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर दिखना शुरू हो गया है। इसके चलते पटना सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह से हल्की बारिश और बादलों की आवाजाही बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर तक पूरे राज्य में आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। इसके बाद 1 से 3 नवंबर के दौरान भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं।

आज आपके शहर में कितना रहेगा तापमान?

शहर (City) अधिकतम तापमान (29 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (29 अक्टूबर)
दिल्ली (Delhi) 27°C 19°C
जयपुर (Jaipur) 28°C 20°C
चेन्नई (Chennai) 32°C 26°C
रांची (Ranchi) 21°C 20°C
मुंबई (Mumbai) 33°C 26°C
नैनीताल (Nainital) 21°C 14°C
लखनऊ (Lucknow) 29°C 22°C
भोपाल (Bhopal) 28°C 21°C
कोलकाता (Kolkata) 28°C 24°C
शिमला (Shimla) 21°C 12°C
पटना (Patna) 24°C 22°C

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।