Maharashtra News : महाराष्ट्र के विरार जिले से एक सनसनी वारदात सामने आई है. बता दें यहां एक बंद फ्लैट में 3 भाई बहनों के शव बरामद हुए हैं, जिसमें 2 भाई और एक बहन है.
मामले की जांच कर रही पुलिस इसे आत्महत्या के एंगल से देख रही है. बता दें, यह घटना ग्लोबल सिटी के एवेन्यू इमारत में यह घटना हुई है. तीनों के शव आज गुरुवार को विंग डी फ्लैट नंबर 1203 से बरामद किए गए.
पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
बता दें, इस मामले की जांच बोलिंज पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस निरीक्षक प्रकाश कावले कर रहे हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि इस घटना की सूचना उन्हें पड़ोसियों ने दी. उन्हें सूचना तब मिली जब फ्लैट के आसपड़ोस के लोगों को फ्लैट से दुर्गन्ध आने लगी थी. इसके बाद जैसे ही पुलिस को उन्होंने सूचना दी तो मौका-ए-वारदात पर पहुंची.
सूचना मिलने के बाद जैसे ही पुलिस पहुंची तो वे दरवाजा तोड़ कर अन्दर घुसे.
आत्महत्या के एंगल से जांच
पुलिस के अनुसार मृतकों की उम्र लगबग 45 से 50 साल के बीच की है. मृतकों ने आत्महत्या करने से पहले मोबाइल फोन से एक वीडियो रिकोर्ड किया था जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात की. हालाँकि आत्महत्या की फिलहाल कोई वजह नहीं मिल पाई है.
पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीँ इस मामले में जांच भी शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस मोबाइल फोन समेत अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस का शुरूआती शक आत्महत्या पर है. जिसमें अंदेशा लगाया जा रहा है कि पैसों की दिक्कत की आशंका हो सकती है.
यह भी पढ़ें – फडणवीस के नागपुर में कांग्रेस की जीत, ‘Big Fat Zero’ वाला पोस्ट क्यों करना पड़ा डिलीट?


Download Android App
Download iOS App



