दिल्ली में ट्रैफिक समस्या से राहत की ओर कदम, उपराज्यपाल और दिल्ली CM ने नेहरू प्लेस में मल्टी-लेवल पार्किंग का किया उद्घाटन

Delhi News

Delhi News: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को नेहरू प्लेस स्थित छह मंजिला मल्टी-लेवल पार्किंग का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उपराज्यपाल का मार्गदर्शन दिल्ली के विकास के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने बताया कि राजधानी में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार और उपराज्यपाल कार्यालय के बीच बेहतर तालमेल से सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में आगे कहा कि पहले कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं विभिन्न कारणों से लंबित पड़ी रहती थीं। केंद्र और उपराज्यपाल कार्यालय के साथ बेहतर समन्वय की कमी के कारण जनहित से जुड़े कई काम समय पर पूरे नहीं हो पाते थे। लेकिन अब स्थिति बदली है।

Delhi News
Delhi News

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने खुद कई इलाकों का दौरा किया और नालों की सफाई, सड़कों के निर्माण तथा बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं की लगातार समीक्षा की। जब व्यवस्थाएं धीमी थीं, तब भी वे सक्रिय रूप से काम करते रहे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और उपराज्यपाल के नेतृत्व में दिल्ली सरकार मिलकर काम कर रही है। इसी साझेदारी का परिणाम है कि राजधानी को साफ-सुथरा और व्यवस्थित बनाने के प्रयास तेज हुए हैं।

Delhi News: पार्किंग की बढ़ती समस्या का समाधान

Delhi News
Delhi News

नई मल्टी-लेवल पार्किंग को दिल्ली की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह छह मंजिला पार्किंग एक समय में 650 कारों और 352 दोपहिया वाहनों को खड़ा करने की क्षमता रखती है। रोटेशन व्यवस्था के कारण यहां रोजाना लगभग 2,000 वाहनों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। नेहरू प्लेस जैसे व्यस्त व्यावसायिक क्षेत्र में पार्किंग की समस्या लंबे समय से बनी हुई थी। इस नई सुविधा से वहां आने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

अन्य इलाकों में भी योजनाएं

Delhi News
Delhi News

मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि जिन इलाकों में पार्किंग की कमी है, वहां डीडीए की उपलब्ध जमीन पर पार्क या पार्किंग बनाने की योजना तैयार की जा रही है। इससे न केवल ट्रैफिक दबाव कम होगा, बल्कि सड़कों पर अवैध पार्किंग की समस्या भी घटेगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले पंजाबी बाग में ऑटोमेटिक मल्टी-लेवल पजल पार्किंग और ग्रेटर कैलाश में ऑटोमेटिक शटल पार्किंग का उद्घाटन किया जा चुका है। इन परियोजनाओं का उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से कम जगह में अधिक वाहनों के लिए पार्किंग उपलब्ध कराना है।

विकास को मिली नई रफ्तार

Delhi News
Delhi News

मुख्यमंत्री ने कहा कि राजधानी में कई परियोजनाएं वर्षों तक फाइलों में अटकी रहीं। लेकिन अब विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन और सहयोग से सरकार को काम करने की ताकत मिली है। अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल का आभार व्यक्त किया और कहा कि सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल में जो भी उपलब्धियां हासिल हुई हैं, उनमें उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में दिल्ली को और बेहतर, सुव्यवस्थित और आधुनिक शहर बनाने के लिए इसी तरह मिलकर काम किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर दिल्ली सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, संविदा कर्मचारियों के समर्थन में उतरी AAP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।