Kanye West ने फाइनली पहली बार इंडिया में करेंगे कॉन्सर्ट, जानें कहां और कब रैपर को देख सकेंगे आप

Summary :

Kanye West Concert In Delhi: वर्ल्डवाइड स्टेज पर अपने अलग अंदाज और रैप के लिए पॉपुलर कान्ये वेस्ट जल्द ही भारत आने वाले हैं. जी हां, उनके फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुश खबरी है, क्योंकि काफी लंबे समय तक इंतजार करवाने के बाद फाइनली रैपर इंडिया में अपना शो करने जा रहे हैं. जिसकी तैयारियां जोर-शोर से हो रहीं हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि कब और कहां होने वाले हैं शो? Kanye West India Tour: यहां होगा कान्ये वेस्ट का शो   View this post on Instagram   A post shared by District Updates…

Kanye West Concert In Delhi: वर्ल्डवाइड स्टेज पर अपने अलग अंदाज और रैप के लिए पॉपुलर कान्ये वेस्ट जल्द ही भारत आने वाले हैं. जी हां, उनके फैंस के लिए ये बहुत बड़ी खुश खबरी है, क्योंकि काफी लंबे समय तक इंतजार करवाने के बाद फाइनली रैपर इंडिया में अपना शो करने जा रहे हैं. जिसकी तैयारियां जोर-शोर से हो रहीं हैं। ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि कब और कहां होने वाले हैं शो?

Kanye West India Tour: यहां होगा कान्ये वेस्ट का शो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by District Updates (@districtupdates)

रिपोर्ट्स के मुताबिक ग्रैमी अवॉर्ड विनर कान्ये वेस्ट का शो पहली बार भारत में होने जा रहा है. ऑर्गनाइजर्स ने ये बताया है कि शो जल्द ही देश की राजधानी दिल्ली में होगा और इस शो को बड़े पैमाने पर आयोजित किया जाएगा, जिसमें फैंस को एक बड़ा स्टेज सेटअप, बेहतरीन साउंड और एक ग्रैंड इवेंट का एक्सपीरिएंस होगा. कॉन्सर्ट में कान्ये अपने पुराने आइकॉनिक गानों से लेकर हाल ही में रिलीज हुए गानों तक सब फैंस के आगे पेश करेंगे.

Kanye West India Tour Details: आयोजक बोले ऐतिहासिक आयोजनों के लिए तैयार

Kanye West Concert In Delhi
Kanye West Concert In Delhi (Source: Social Media)

व्हाइट फॉक्स के संस्थापक अमन ने शो के बारे में बात करते हुए बताया कि, ‘हम चाहते थे कि ये शो यादगार बने और ये वाकई एक यादगार पल है.’ वही विजक्राफ्ट इंटरनेशनल के निर्देशक सब्बास जोसेफ ने कहा कि, ‘भारत उस मुकाम पर पहुंच गया है जहां हमारी महत्वाकांक्षा, कला को लेकर प्यार और दर्शक दुनिया के सबसे बड़े स्टेज के तौर पर उभर रहें हैं.’

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि, ‘इतने बड़े पैमाने पर पहली बार किया जा रहा यह कॉन्सर्ट साबित करता है की ऐतिहासिक आयोजनों की मेजबानी करने के लिए भारत तैयार है.’ इस कार्यक्रम का आयोजन व्हाइटफॉक्स, प्लश एंटरटेनमेंट और विजक्राफ्ट द्वारा किया गया है, जिसमें अग्रणी प्रोडक्शन कंपनियां इस कॉन्सर्ट को बड़े पैमाने पर सफल बनाने में जुटी हुई हैं.

Kanye West Concert Ticket Price: आयोजक बोले खास होगा अनुभव

Kanye West Concert In Delhi
Kanye West Concert In Delhi (Source: Social Media)

रैपर कान्ये वेस्ट को खास तौर पर उनके बेहतरीन गानों के बड़े विजुअल और डोल्बी एटमॉस्फेरिक साउंड के लिए जाना जाता है. हाल ही में डिस्ट्रिक्ट अपडेट्स के ऑफिशियल सोशल मीडिया अकांउट से भी ये जानकारी डेट के साथ शेयर की गई. उस पोस्ट में बताया गया कि कान्ये वेस्ट का भारत में शो करने का टाइम आ गया है. 29 मार्च को जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम दिल्ली में उनका शो होगा और दर्शक इसकी टिकिट 18 फरवरी से खरीद सकते हैं. हालांकि कॉन्सर्ट की टिकट का प्राइस क्या होगा इस बात पर अब तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नही हुई है.

How To Purchase Kanye West Concert Ticket: पहले भी आए थे भारत

Kanye West Concert In Delhi
Kanye West Concert In Delhi (Source: Social Media)

ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद तो मानों फैंस की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. वैसे तो कान्ये वेस्ट भारत में स्टेज पर पहली बार नजर आएंगे मगर ये इंडिया में उनका पहला ट्रिप नहीं है, क्योंकि साल 2009 में भी वो भारत आए थे तब उन्होंने देश के आश्रमों में सफर किया था. फिर दोबारा वो 2012 में मुंबई आए थे तब वो अपने फैशन लेबल ब्रांड के प्रमोशन के लिए आए थे.

मगर इस बार वो खास तौर पर अपने कॉन्सर्ट के लिए आएगें. ऐसे में लोगों का कैसा जनसैलाब कॉन्सर्ट में देखने को मिलेगा, ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. वैसे अगर हम कानये की बात करें तो उन्होंने अपने लंबे करियर में 24 ग्रैमी अवॉर्ड जीते हैं और कई हिट गाने भी लिखे हैं.

Read More: Rajpal Yadav को दोपहर 3 बजे तक का मिला समय, रिहा होने के लिए एक्टर को माननी होगी कोर्ट की ये शर्त

Rishabh Pandey

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।