Rajpal Yadav Case Updates: राजापाल यादव के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. क्योंकि राजपाल के चेक बाउंस मामले में एक नया अपडेट सामने आया है. दरअसल कोर्ट में फंसे बॉलीवुड के मशहूर एक्टर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.
Rajpal Yadav Case Updates: सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान अदालत ने कड़ा रुख अपनाया है. कोर्ट ने राजपाल यादव के वकील को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि अगर वे आज दोपहर 3 बजे तक डिफेंडेंट के नाम पर 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट (DD) जमा कर देते हैं, तो उन्हें अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाएगा. लेकिन अगर वो ऐसा करने में असमर्थ रहते हैं तो, राजपाल की जमानत पर रोक लगाई जा सकती है.
Rajpal Yadav Bail Hearing: राजपाल के केस पर क्या हुई सुनवाई?

ऐसे में अब ये बताया जा रहा है कि आज की सुनवाई में दिल्ली हाई कोर्ट ने एक्टर को उनके उधार और चेक बाउंस मामले को अंतरिम रूप से निलंबित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने डिफेंडेंट के खाते में कुल 1.5 करोड़ रुपये जमा कर दिए हैं. इसी के साथ ये भी पुष्टि हो गई है कि उन्हें अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत दी गई है.
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कब होगी अगली सुनवाई

राजपाल को जमानत मिलने के बाद हाई कोर्ट ने अगली सुनवाई तक सजा को निलंबित कर दिया है, जो 18 मार्च को होनी है. उस तारीख को एक्टर को अदालत में व्यक्तिगत रूप से या वीडियो कॉल के माध्यम से पेश होने के लिए कहा गया है.
Rajpal Yadav Case Updates: किन स्टार्स ने की राजपाल की मदद?

जानकारी के लिए आपको बता दें कि तिहाड़ जेल भेजे जाने के बाद कई स्टार्स ने राजपाल यादव को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया और यहां तक कि फिल्म जगत के साथी कलाकारों से भी इस कठिन समय में उनकी मदद करने की सार्वजनिक अपील की गई. ऐसे में सोनू सूद , अजय देवगन और सलमान खान से लेकर गुरमीत चौधरी तक कई लोगों ने उनका समर्थन किया. इसी बीच, कई गायकों और फिल्म निर्माताओं ने उन्हें अग्रिम भुगतान दिया और अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में उन्हें कास्ट किया.
Read More: क्या Kartik Aaryan बन गए हैं Gay, दिल्ली में एक्टर की असलियत आई सामने


Download Android App
Download iOS App




