‘2 तलाक से तीसरी शादी तक का सफर…’, IAS अवि प्रसाद की पर्सनल लाइफ क्यों बनी चर्चा का विषय?

Summary :

Avi Prasad IAS Third Marriage: मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद चर्चा में है। इसके पीछे की वजह उनकी तीसरी शादी है। खास बात यह है कि उनकी पहली और दूसरी पत्नी भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तीसरी पत्नी राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। अवि प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 2013 में यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन पाया था। हालांकि, उन्होंने दोबारा प्रयास किया और 2014 की सिविल सेवा…

Avi Prasad IAS Third Marriage: मध्य प्रदेश में एक बार फिर आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद चर्चा में है। इसके पीछे की वजह उनकी तीसरी शादी है। खास बात यह है कि उनकी पहली और दूसरी पत्नी भी आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मध्य प्रदेश में कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी तीसरी पत्नी राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी हैं। अवि प्रसाद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने 2013 में यूपीएससी परीक्षा पास कर भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन पाया था।

हालांकि, उन्होंने दोबारा प्रयास किया और 2014 की सिविल सेवा परीक्षा में 13वीं रैंक हासिल कर भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में जगह बनाई। यह उपलब्धि उन्हें अपने बैच के मेधावी अधिकारियों में शामिल करती है। उनके परिवार का राजनीति से भी संबंध रहा है। उनके दादा टम्बेश्वर प्रसाद, जिन्हें बच्चा बाबू के नाम से जाना जाता था, चौधरी चरण सिंह की सरकार में मंत्री रह चुके थे। माना जाता है कि शासन-प्रशासन की समझ उन्हें पारिवारिक वातावरण से ही मिली।

IAS Officer Personal life News: पहली शादी, रिजु बाफना

Avi Prasad IAS Third Marriage (image-s-m )
Avi Prasad IAS Third Marriage (image-s-m )

दिल्ली में सिविल सेवा की तैयारी के दौरान उनकी मुलाकात रिजु बाफना से हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में शादी कर ली। रिजु बाफना वर्तमान में मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं। वे एक सख्त और प्रभावी अधिकारी के रूप में जानी जाती हैं। हालांकि कुछ वर्षों बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया और तलाक ले लिया।

Madhya Pradesh IAS Controversy: दूसरी शादी, मिशा सिंह

Avi Prasad IAS Third Marriage (image-s-m )
Avi Prasad IAS Third Marriage (image-s-m )

पहली शादी खत्म होने के बाद अवि प्रसाद ने 2016 बैच की आईएएस अधिकारी मिशा सिंह से विवाह किया। मिशा सिंह मूल रूप से आंध्र प्रदेश कैडर से थीं, लेकिन विवाह के बाद उन्होंने मध्य प्रदेश कैडर ले लिया। वर्तमान में वे रतलाम जिले की कलेक्टर हैं। वे अपने सक्रिय प्रशासनिक रवैये के लिए जानी जाती हैं। औचक निरीक्षण और योजनाओं की सख्त समीक्षा उनके काम की खास पहचान है। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल सका। लगभग चार साल बाद दोनों ने अलग होने का निर्णय लिया।

Avi Prasad IAS Third Marriage: तीसरी शादी, अंकिता धाकरे के साथ

Avi Prasad IAS Third Marriage (image-s-m )
Avi Prasad IAS Third Marriage (image-s-m )

हाल ही में अवि प्रसाद ने 2017 बैच की आईएएस अधिकारी अंकिता धाकरे से शादी की है। अंकिता इस समय राज्य मंत्रालय में डिप्टी सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। 11 फरवरी को दोनों ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में सादगी से विवाह किया। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ लोगों ने इसे उनका निजी मामला बताया, जबकि कुछ ने लगातार शादियों को लेकर सवाल उठाए। अब तक अवि प्रसाद की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सख्त और सक्रिय अधिकारी की पहचान

अवि प्रसाद वर्तमान में मध्य प्रदेश रोजगार गारंटी परिषद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) हैं। इससे पहले वे कई जिलों में जिला पंचायत सीईओ और कलेक्टर के पद पर काम कर चुके हैं। कटनी में कलेक्टर रहते हुए उन्होंने कुपोषण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था। आंगनवाड़ी सेवाओं की समीक्षा, स्वास्थ्य विभाग के साथ बेहतर तालमेल और जमीनी निगरानी को मजबूत करना उनके अभियान की मुख्य विशेषताएं थीं। इस कार्य के लिए उन्हें सराहना भी मिली।

उनके सहयोगियों का कहना है कि वे तेज निर्णय लेने वाले अधिकारी हैं और फील्ड विजिट को प्राथमिकता देते हैं। इस तरह अवि प्रसाद की पहचान एक सक्रिय और प्रभावी प्रशासक के रूप में बनी हुई है, जबकि उनकी निजी जिंदगी भी समय-समय पर चर्चा का विषय बनती रही है।

यह भी पढ़ें: वेलेंटाइन डे पर बजरंग दल ने फिर काटा बवाल, कॅम्पस में घुसे, की तोड़फोड़, जानिए क्या है पूरा मामला

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।