सावित्रीबाई फूले की जयंती पर उनकी तस्वीर हटाना दलित समाज का अपमान, सौरभ भारद्वाज ने BJP पर साधा निशाना

Summary :

Delhi News: देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर दिल्ली विधानसभा में उनकी तस्वीर न लगाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह दलित समाज का सीधा अपमान है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के दिन विधानसभा में उनकी तस्वीर लगाने की बजाय भाजपा सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीरें लगाईं। उन्होंने कहा कि दलित समाज की एक महान शख्सियत को नजरअंदाज करना बिल्कुल…

Delhi News: देश की पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर दिल्ली विधानसभा में उनकी तस्वीर न लगाए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी नेताओं का कहना है कि यह दलित समाज का सीधा अपमान है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले की जयंती के दिन विधानसभा में उनकी तस्वीर लगाने की बजाय भाजपा सरकार ने अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय की तस्वीरें लगाईं। उन्होंने कहा कि दलित समाज की एक महान शख्सियत को नजरअंदाज करना बिल्कुल गलत है।

Saurabh Bhardwaj Attacks BJP: दलित समाज के सम्मान का मौका गंवाया गया

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर आज विधानसभा में माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाई जाती, तो समाज में फैले जातिगत भेदभाव के खिलाफ एक मजबूत संदेश जाता। लेकिन भाजपा सरकार ने यह अवसर खो दिया और सिर्फ ब्राह्मण वर्ग के नेताओं की तस्वीरें लगाईं। उन्होंने आरोप लगाया कि माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाने की मांग करने वाले विधायकों पर विशेषाधिकार हनन का मामला दर्ज किया गया। इसमें कई ऐसे विधायक भी शामिल हैं, जो खुद दलित समाज से आते हैं। यह भाजपा की दलित विरोधी सोच को दिखाता है।

Delhi News: कुलदीप कुमार बोले: प्रस्ताव रखा, लेकिन दबा दिया गया

आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले विधानसभा समिति की बैठक में उन्होंने माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर लगाने का प्रस्ताव रखा था। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं की शिक्षा के लिए संघर्ष किया और देश का पहला बालिका विद्यालय खोला। कुलदीप कुमार ने कहा कि इस मांग को दबाने के लिए उनके और समिति के अन्य सदस्यों पर विशेषाधिकार हनन का मामला चला दिया गया। इसके बावजूद माता सावित्रीबाई फुले की तस्वीर विधानसभा में नहीं लगाई गई।

लाखों खर्च, लेकिन दलित महापुरुषों की अनदेखी

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की दिल्ली और केंद्र सरकार ने मिलकर लाखों रुपये खर्च कर अन्य नेताओं की तस्वीरें लगाईं, लेकिन दलित और पिछड़े वर्ग की महान विभूति को नजरअंदाज किया गया। कुलदीप कुमार ने साफ कहा कि आम आदमी पार्टी को किसी भी महापुरुष की तस्वीर से कोई आपत्ति नहीं है।

लेकिन अगर दलित समाज के महापुरुषों का अपमान किया जाएगा, तो पार्टी इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। आम आदमी पार्टी नेताओं ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनकी तस्वीर न लगाना भाजपा की दलित विरोधी सोच को उजागर करता है। पार्टी ने मांग की कि भविष्य में सभी समाजों के महापुरुषों को समान सम्मान दिया जाए।

यह भी पढ़ें: भाजपा शासित शहरों में पानी को लेकर लापरवाही, इंदौर जैसी घटना दोबारा हो सकती है, AAP ने BJP पर कसा तंज

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।