Tarn Taran Big Update! अमृतसर में AAP सरपंच की गोली मारकर हत्या, जानें क्या पूरा मामला?

AAP Sarpanch Shot in Amritsar (Image- Social Media)

AAP Sarpanch Shot in Amritsar: पंजाब के तरनतारन जिले से जुड़े एक बड़े राजनीतिक चेहरे की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़े सरपंच जयमल सिंह की अमृतसर के एक मैरिज पैलेस में गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उस समय हुई जब सरपंच किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मैरिज पैलेस पहुंचे थे। हमलावरों ने बेहद नजदीक से फायरिंग की, जिससे सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, जयमल सिंह अमृतसर के वेरका बायपास स्थित एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। खाना खाते समय 2 से 3 अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। वहीं हत्या को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

AAP Sarpanch Shot in Amritsar: पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

ऐसे में सरपंच को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मैरिज पैलेस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

AAP Sarpanch Shot in Amritsar (Image- Social Media)
AAP Sarpanch Shot in Amritsar (Image- Social Media)

Amritsar Murder Case: गैंगस्टर एंगल की आशंका

पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच में आशंका जताई है कि इस हत्याकांड के पीछे गैंगस्टरों का हाथ हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, जयमल सिंह की पिछले काफी समय से रेकी की जा रही थी। उनके आने-जाने, बैठकों और कार्यक्रमों पर नजर रखी जा रही थी। इससे साफ है कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई है।

Punjab Breaking: राजनीतिक हलकों में शोक और आक्रोश

सरपंच की हत्या के बाद आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों में शोक की लहर है। पार्टी नेताओं ने घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। वहीं इस घटना ने एक बार फिर पंजाब की कानून-व्यवस्था और जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

AAP Sarpanch Shot in Amritsar (Image- Social Media)
AAP Sarpanch Shot in Amritsar (Image- Social Media)

Punjab Big News: इलाके में दहशत का माहौल

घटना के बाद तरनतारन और अमृतसर के आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। सरपंच जयमल सिंह के समर्थकों और ग्रामीणों में गुस्सा देखा जा रहा है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने। यह मामला गंभीर होने के कारण पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, नए खुलासे होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: पंजाब के इतिहास में पहली बार चार सालों में 61,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली: CM भगवंत सिंह मान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।