5 से 11 जनवरी तक बरसेगी लक्ष्मी! जानें किन राशियों को होगा तगड़ा धन लाभ और किन्हें रहना होगा सावधान

Summary :

Weekly Horoscope 5 11 January 2026: नए साल 2026 का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। Saptahik Rashifal 5 se 11 January 2026 में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी। साथ जानें कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए। Weekly Horoscope 5 11 January 2026: साप्ताहिक राशिफल मेष राशि इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है। प्रेम-सम्बन्धों से जुड़े…

Weekly Horoscope 5 11 January 2026: नए साल 2026 का दूसरा सप्ताह कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और बड़े बदलाव लेकर आ रहा है। Saptahik Rashifal 5 se 11 January 2026 में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी। साथ जानें कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

Weekly Horoscope 5 11 January 2026: साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि

इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है। प्रेम-सम्बन्धों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है। अचानक धन लाभ की स्थितियां सामने आ सकती हैं।

वृषभ राशि

यह सप्ताह आपको चल रही उलझनों में कमी होती नज़र आएगी। रूके तथा अटके कार्यों को गति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा। कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। संतान के साथ बढ़िया समय व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों में राहत महसूस कर सकते हैं। व्यावसायिक धन लाभ की प्राप्ति के अच्छे आसार बन सकते हैं।

मिथुन राशि

Saptahik Rashifal

इस सप्ताह नौकरी पेशा वर्ग के जातकोंं को कार्यस्थल तथा निजी जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम-संबंधों को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं तथा जातकों के चल रहे इन रिश्तों को विवाह की मंजूरी मिल सकती है। धन लाभ की प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

Saptahik Rashifal
Saptahik Rashifal

इस सप्ताह किसी पुरानी चली आ रही समस्या में राहत मिल सकती है। किसी भी प्रकार के जमीन -जायदाद तथा मकान से सम्बंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता से लाभ तथा सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आप अपने साज-सज्जा के ऊपर अधिक व्यय कर सकते हैं तथा घर के लिए किसी प्रकार के सामान की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

सिंह राशि

Saptahik Rashifal
Saptahik Rashifal

इस सप्ताह आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे। आपके अटके हुए धन के मिलने के आसार नज़र आ सकते हैं। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग इस हफ्ते आपको प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी के लिए प्रयासरत हैं उनको अच्छी नौकरी मिल सकती है। सुखों में वृद्धि होगी तथा अपने रहन-सहन पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कन्या राशि

Saptahik Rashifal
Saptahik Rashifal

इस सप्ताह धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत होगा। कई कार्यों के द्वारा आपको धन प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा जा सकता है। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सम्मिलित कर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियां मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अच्छे योग हैं।

तुला राशि

Saptahik Rashifal
Saptahik Rashifal

इस सप्ताह के उत्तर्राद्ध में नौकरी तथा व्यापार से सम्बंधित किसी यात्रा पर जा सकते है। पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नज़र आएगी। इस हफ्ते आप अपने लिए कुछ कपडे तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्चा कर सकते है। वैवाहिक जीवन में एक दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है। आपके बैंक-बैलेंस में बढ़ोत्तरी के अच्छे अवसर बन सकते है।

वृश्चिक राशि

Weekly Horoscope 5 11 January 2026
Weekly Horoscope 5 11 January 2026

इस सप्ताह धन की स्थिति अच्छी बन सकती है। इस हफ्ते यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। नए लोगोंं से संपर्क हो सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक तथा नौकरी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी डिसीजन ले सकते हैं। हफ्ते के मध्य से आप अपने आप में एक नयी अनुभूति को महसूस करेंगे।

धनु राशि

Weekly Horoscope 5 11 January 2026
Weekly Horoscope 5 11 January 2026

इस सप्ताह आपके मान -सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। भाग्य के सहयोग के चलते आपके कार्य पूर्ण होते रहेंगे। नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार से सम्बंधित लोगों को धन लाभ की प्राप्ति के योग हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते है। माँ तथा मकान से सम्बंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि

Weekly Horoscope 5 11 January 2026
Weekly Horoscope 5 11 January 2026

यह सप्ताह नौकरी वर्ग के जातकों के लिए अच्छा व्यतीत रहने वाला हो सकता है। आय के नए स्रोत उभर कर सामने आ सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा तंत्र मंत्र में झुकाव बढ़ सकता है। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकते हैं जो लाभदायक रहेंगे। संतान के प्रति प्रेम बढ़ सकता है तथा उनके द्वारा सहयोग मिल सकता है। नसों से सम्बंधित किसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं। सुख सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं।

कुंभ राशि

Weekly Horoscope 5 11 January 2026
Weekly Horoscope 5 11 January 2026

इस सप्ताह आपका भाग्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है तथा कार्यस्थल पर नयी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। घर की साजसज्जा के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। भाइयों के साथ मनमुटाव उभर सकता है। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए हफ्ता अच्छा व्यतीत होगा।

मीन राशि

This Week Horoscope in Hindi
This Week Horoscope in Hindi

यह सप्ताह पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए राहत देने वाला बना रह सकता है। पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पुरानी चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है। हफ्ते के मध्य भाग से आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं तथा एक नई सोच के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं। पुरानी समस्याओं का समाधान होनहोने लगेगा।

साप्ताहिक राशिफल आपकी लग्न राशि के आधार पर आधारित है। ये समस्त राशिफल सामान्य हैं। किसी भी निश्चित परिणाम पर पहुंचने के लिए ज्योतिषी से दशा-अंतर दशा तथा जन्मपत्री का पूर्ण रूप से अध्ययन कराना उचित रहता है।

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।