Chandra Gochar 2026: ज्योतिष विज्ञान में चंद्रमा को हमारे मन, संवेदनशीलता और विचारों का प्रतीक माना जाता है। न केवल मानसिक शांति, बल्कि हमारे करियर और वित्तीय स्थिति पर भी चंद्रमा का गहरा असर पड़ता है। आज, 4 जनवरी को सुबह 9:44 बजे, चंद्रमा मिथुन राशि से निकलकर अपनी स्वयं की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। Chandrma Gochar Kark Rashi यानी की Moon Transit in Cancer का कुछ राशियों पर मंगलकारी प्रभाव पड़ेगा और उन्नति के नए द्वार खुलेंगे। वहीं, कुछ राशियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है।
Chandra Gochar 2026: इन 3 राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
मेष राशि

चंद्रमा आपकी कुंडली के चौथे भाव में संचरण कर रहे हैं। यह समय विद्यार्थियों और कामकाजी लोगों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। ऑफिस में आपके काम को पहचान मिलेगी और अटके हुए प्रोजेक्ट्स पूरे होंगे। आर्थिक रूप से भी यह समय शुभ है; अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है और आप शारीरिक रूप से खुद को अधिक फुर्तीला महसूस करेंगे।
कर्क राशि

चूंकि चंद्रमा आपकी ही राशि में गोचर कर रहे हैं, इसलिए आपको इसका सर्वाधिक लाभ मिलेगा। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी और परिजनों के साथ आनंददायक यात्रा के योग बनेंगे। पेशेवर जीवन में मनचाहा स्थानांतरण या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न मिलने की प्रबल संभावना है।
कन्या राशि

आपके ‘लाभ भाव’ में चंद्रमा की उपस्थिति आर्थिक उन्नति के संकेत दे रही है। नौकरी में प्रमोशन या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है। बेरोजगारों को मनचाहा रोजगार मिलने के अवसर बनेंगे। आपकी Savings में बढ़ोतरी होगी और स्वास्थ्य में भी पहले से काफी सुधार देखने को मिलेगा।
Chandra Gochar 2026: सावधानी बरतने वाली राशियां
सिंह राशि

चंद्रमा का गोचर आपके बारहवें भाव में होने के कारण कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। मानसिक तनाव और अनचाहे खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। इस समय धन के निवेश या करियर से जुड़ा कोई भी बड़ा फैसला जल्दबाजी में न लें, बल्कि सोच-समझकर कदम बढ़ाएं।
धनु राशि

चंद्रमा का आठवें भाव में होना स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। आपको अचानक आने वाली समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वित्तीय स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है, इसलिए इस दौरान कर्ज लेने या देने से बचें। योग और ध्यान के जरिए खुद को तनावमुक्त रखने का प्रयास करें।


Download Android App
Download iOS App




