सियासी मैदान में एक साथ Thackeray Brothers! BMC चुनाव के लिए जारी किया Manifesto

Summary :

Thackeray Brothers Manifesto: आज यानी रविवार को मुंबई के शिवसेना भवन में एक अहम राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव को लेकर अपना साझा घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘शिव शक्ति की प्रतिज्ञा’ की घोषणा की गई। घोषणापत्र जारी करने के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत की और मौजूदा सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला बोला। Thackeray Brothers Manifesto: महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस…

Thackeray Brothers Manifesto: आज यानी रविवार को मुंबई के शिवसेना भवन में एक अहम राजनीतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव को लेकर अपना साझा घोषणापत्र जारी किया। इस मौके पर शिवसेना, महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) और शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से ‘शिव शक्ति की प्रतिज्ञा’ की घोषणा की गई। घोषणापत्र जारी करने के बाद दोनों नेताओं ने मीडिया से बातचीत की और मौजूदा सत्ताधारी पार्टी पर तीखा हमला बोला।

Thackeray Brothers Manifesto: महिलाओं के लिए नई योजना का ऐलान

उद्धव ठाकरे ने कहा कि जिस तरह राज्य में महिलाओं के लिए योजनाएं लाई गई हैं, उसी तर्ज पर मुंबई में भी एक नई योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को रोजगार के अवसर दिए जाएंगे और हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि घरेलू कामकाज करने वाली महिलाओं का पंजीकरण किया जाएगा और पंजीकृत महिलाओं को यह राशि ‘स्वाभिमान निधि’ के रूप में मिलेगी।

Thackeray Brothers Manifesto (Image- Social Media)
Thackeray Brothers Manifesto (Image- Social Media)

Shiv Sena UBT-MNS Manifesto: मुंबई को लेकर सरकार पर आरोप

उद्धव ठाकरे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बनाया था और उन्हें मुंबई से विशेष लगाव था। लेकिन मौजूदा सरकार ने मुंबई के कई बड़े प्रोजेक्ट गुजरात की ओर मोड़ दिए। उन्होंने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर मुंबई में एक नया आर्थिक केंद्र विकसित किया जाएगा।

Raj Thackeray Uddhav Thackeray News: सस्ता भोजन और बच्चों की देखभाल की सुविधा

घोषणापत्र में आम लोगों को राहत देने के लिए कई अहम वादे किए गए हैं। मुंबईवासियों को 10 रुपये में भोजन और नाश्ता उपलब्ध कराने की योजना लाई जाएगी। इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं और माता-पिता के लिए हर इलाके में डे-केयर सेंटर बनाए जाएंगे, ताकि बच्चों की देखभाल आसानी से हो सके।

BMC Election 2026: रोजगार और स्वरोजगार पर जोर

युवाओं के लिए बालासाहेब ठाकरे स्वरोजगार वित्त योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत एक लाख युवाओं को 25 हजार से 1 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अलावा 25 हजार गिग वर्कर्स और डिब्बावालों को ई-बाइक खरीदने के लिए बिना ब्याज का कर्ज दिया जाएगा।

Thackeray Brothers Manifesto (Image- Social Media)
Thackeray Brothers Manifesto (Image- Social Media)

शिक्षा और स्वास्थ्य के बड़े वादे

घोषणापत्र में कहा गया है कि मुंबई नगर निगम के स्कूलों की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा। दसवीं के बाद जूनियर कॉलेज से बारहवीं तक की पढ़ाई नगर निगम स्कूलों में ही कराई जाएगी। मराठी भाषा को बढ़ावा देने के लिए ‘मराठी स्कूल स्पीक्स मराठी’ नाम से एक डिजिटल पहल शुरू होगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में मुंबई में 5 नए मेडिकल कॉलेज और अस्पताल बनाए जाएंगे। इसके साथ ही रैपिड बाइक मेडिकल एम्बुलेंस सेवा शुरू की जाएगी।

नागरिक सुविधाओं पर फोकस

घोषणापत्र में नागरिक सुविधाओं को लेकर भी कई वादे किए गए हैं।

  • 700 वर्ग फुट तक के घरों पर संपत्ति कर में छूट
  • कचरा टैक्स समाप्त
  • 100 यूनिट तक मुफ्त बिजली
  • पानी की कीमत स्थिर
  • पार्किंग स्थलों पर मुफ्त पार्किंग

साथ ही महिलाओं और छात्रों के लिए BEST बसों में मुफ्त यात्रा, टिकट दरों को 5, 10, 15 और 20 रुपये फ्लैट रखने और 10,000 इलेक्ट्रिक बसें शामिल करने का वादा किया गया है।

खेल, सड़क और सफाई व्यवस्था

हर वार्ड में मिनी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और दादा-दादी के लिए खेल मैदान बनाए जाएंगे।सड़कों के निर्माण में उच्च गुणवत्ता अपनाई जाएगी और ठेकेदार से 15 साल की वारंटी ली जाएगी। मुंबई में नालों की सफाई का काम सालभर जारी रहेगा और नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट भी बनाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: ओडिशा के ढेंकनाल में पत्थर की खदान में भीषण विस्फोट, टूटकर गिरी चट्टान, दबने से 2 मजदूरों की मौत

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।