Delhi Nursery Admission : नर्सरी, केजी और कक्षा-1 के लिए दाखिला प्रकिया 23 नवंबर से

Summary :

दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा-1 में सामान्य श्रेणी के छात्रों के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।  इसमें कहा गया है कि दाखिला फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है और दाखिले की पहली सूची अगले साल 12 जनवरी को जारी की जाएगी। इनके लिए अलग आएगी लिस्ट आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के छात्रों और दिव्यांग बच्चों के लिए निजी स्कूलों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत आरक्षित है। उनके लिए अलग से सूची जारी…

दिल्ली में निजी स्कूलों में नर्सरी, केजी और कक्षा-1 में सामान्य श्रेणी के छात्रों के दाखिले के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 23 नवंबर से शुरू होगी। शिक्षा निदेशालय की अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।  इसमें कहा गया है कि दाखिला फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है और दाखिले की पहली सूची अगले साल 12 जनवरी को जारी की जाएगी।

इनके लिए अलग आएगी लिस्ट
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) और वंचित समूह (डीजी) के छात्रों और दिव्यांग बच्चों के लिए निजी स्कूलों में कुल सीटों का 25 प्रतिशत आरक्षित है। उनके लिए अलग से सूची जारी की जाएगी।
अधिसूचना के अनुसार, प्री-स्कूल (नर्सरी), प्री-प्राइमरी (केजी) और कक्षा-1 में दाखिले के लिए 31 मार्च को न्यूनतम आयु क्रमशः तीन वर्ष, चार वर्ष और पांच वर्ष होनी चाहिए।
इसके मुताबिक, प्री-स्कूल, प्री-प्राइमरी और कक्षा-1 को प्रवेश स्तर की कक्षाओं के रूप में वर्गीकृत किया गया है और दाखिले के लिए ऊपरी आयु सीमा क्रमशः चार वर्ष से कम, पांच वर्ष से कम और छह वर्ष से कम है।
अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘इन कक्षाओं के लिए न्यूनतम और ऊपरी आयु सीमा में स्कूल के प्रमुख के स्तर पर दाखिले के लिए आयु सीमा में 30 दिनों तक की छूट दी जा सकती है।’’

 

Desk Team