राष्ट्रीय राजधानी में स्थित हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक पैसेंजर ईएमयू ट्रेन का एक कोच पटरी से उतर गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तरी रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने कहा कि शकूर बस्ती-हजरत निजामुद्दीन ईएमयू का एक कोच हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक पर सुबह 10.25 बजे बेपटरी हो गया।
दीपक कुमार ने कहा कि किसी यात्री को चोट नहीं आई है। घटना के बाद स्टेशन पर रेल परिवहन कुछ समय के लिए बाधित हो गया। कुमार ने कहा कि वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



