कोरोना वायरस के नए स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ पर बढ़ती चिंता के बीच, दिल्ली पुलिस ने अपने कर्मियों और उनके परिवारवालों को टीके की दोनों खुराक लेने का निर्देश दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विभाग ने अपने कोविड-19 स्वास्थ्य निगरानी प्रकोष्ठ को भी पुनर्जीवित करने को कहा है जिसके प्रमुख निरीक्षक रैंक के अधिकारी हैं। अधिकारियों ने कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर तथा जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।

पुलिस ने कोरोना से बचाव के अनुरूप व्यवहार नहीं करने वालों के प्रति कार्रवाई करने का निर्देश दिए
इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को कोविड-19 हेल्पलाइन शीघ्र चालू करने तथा कोविड-19 से बचाव के अनुरूप व्यवहार नहीं करने वालों के प्रति कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।विशेष पुलिस आयुक्त (कल्याण) शालिनी सिंह ने दो दिसंबर को जारी एक आदेश में सभी 15 पुलिस जिलों तथा अन्य इकाइयों को निर्देश दिया है कि अपने कोविड-19 नोडल अधिकारियों के माध्यम से ओमीक्रोन संबंधित किसी भी प्रकार की तात्कालिक जरूरत के लिए पूरी तरह तैयार रहें।

आवश्यक वस्तुओं की तैयारी करने को कहा गया
आदेश के अनुसार, पुलिस बल को कोविड देखभाल केंद्र, ऑक्सीजन सिलेंडर तथा सान्द्रक की उपलब्धता, जीवन रक्षक दवाओं, अस्पताल के बिस्तर, एम्बुलेंस, सेनिटाइजर, मास्क, दस्ताने, पीपीई किट और अन्य आवश्यक वस्तुओं की तैयारी करने को कहा गया है।


Download Android App
Download iOS App



