दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में जूनियर पहलवान सागर धनखड़ की हत्या मामले में एक और गिरफ्तारी हुई है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने जूडो कोच सुभाष को गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में मुख्य आरोपी ओलंपियन पहलवान सुशील कुमार 25 जून तक न्यायिक हिरासत में है।
छत्रसाल स्टेडियम में रात 4-5 मई के बीच हुए इस हत्याकांड में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट सुशील कुमार का नाम सामने आया था। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद सुशील और उसके तकरीबन सभी साथी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस बीच पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के मामले में यूक्रेन की मिस्ट्री गर्ल की एंट्री से नया ट्विस्ट आ गया है।
दिल्ली में आज से आधे वैक्सीन सेंटर होंगे बंद, सरकार ने केंद्र से की अपील-जल्द वैक्सीन उपलब्ध करवाए
ऐसे मेें दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच यूक्रेन की लड़की की तलाश में जुट गई है। पहलवान सागर हत्याकांड के चमश्दीद के अनुसार इस झगड़े का करण यूक्रेन की लड़की थी। वहीं, जांच टीम इस लड़की से पूछताछ करना चाहती है, ताकि दोनों पहलवानों के बीच दुश्मनी की वजह पता चल सके।


Download Android App
Download iOS App



