फेमस सिंगर और मौजूदा सीजन ‘इंडियन आइडल’ के होस्ट आदित्य नारायण अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। मगर इस बार आदित्य अपने शो की वजह से नहीं बल्कि अपनी बड़ी हुई तोंद को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आदित्य नारायण ने बहुत ही कम समय में एक दम जबरदस्त बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन किया है और उनकी तस्वीर को देखकर सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी हैरान रह गए हैं।

पिछले दिनों ना केवल आदित्य नारायण बल्कि उनकी वाइफ श्वेता अग्रवाल भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थीं। जिसके बाद आदित्य की तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से उन्हें कुछ दिन के लिए अस्पताल में भी भर्ती करना पड़ा था। इस दौरान आदित्य ने अपनी एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें वो काफी निराश नजर आ रहे थे साथ ही उनका पेट बाहर निकला हुआ था। लेकिन अब उनकी फिट बॉडी की फोटो वायरल हो रही है।
आदित्य की लेटेस्ट तस्वीर यहां देखें…
आदित्य नारायण ने अपनी ट्रांसफॉर्मेशन वाली तस्वीर15 जून को शेयर की है, जिसमें आदित्य बिल्कुल फिट दिखाई दे रहे हैं। आदित्य ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, ‘तुम मुझे डिजर्व नहीं करते मेरे इस समय में’। सिंगर की इस तस्वीर को उनके फैंस और कई सेलेब्स पसंद कर रहे हैं।

फैंस आदित्य की इस फोटो पर लगातार कमेंट कर रहे हैं और साथ ही उनसे दो महीने में फिट होने का राज पूछ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘काफी प्रेरणादायक बदलाव है और वो भी सिर्फ दो महीने के अंदर। मेरा तो पिछले एक साल में नहीं हो पाया है।

वहीं फैंस के अलावा आदित्य की इस फोटो पर सेलेब्स भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अभिनेता विक्रांत मैसी ने आदित्य से चुटकी लेते हुए कमेंट किया और लिखा, ‘वोह। कमाल कर दिया। नानू हलवाई से नानू जलवाई बन गए। तो वहीं अदिति सिंह शर्मा ने लिखा,उफ्फ।

गौरतलब है, ‘इंडियन आइडल 12’ को होस्ट कर रहे आदित्य नारायण हमेशा किसी ना किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। यही नहीं बीते दिनों आदित्य को जमकर ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था। पिछले महीने इंडियन आइडल खूब विवादों से घिरा हुआ था। इस दौरान शो के जज, होस्ट और कंटेंस्टेंट्स सभी को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा था। जिसके बाद आदित्य ने आगे आकर अपनी बात रखी थी।


Download Android App
Download iOS App



