दिल्ली पुलिस ने ऐसे पति पत्नी को गिरफ्तार किया है, जो स्कूटी पर साथ निकलकर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देता था। 16 जनवरी को मोती नगर थाना इलाके में में पुलिस को स्नैचिंग की शिकायत मिली थी कि रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास स्कूटी पर सवार दो लोग थे और पीछे बैठे व्यक्ति ने महिला का मोबाइल छीन लिया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू की।
पश्चिमी दिल्ली की डीसीपी उर्वीजा गोयल ने कहा कि आरोपियों की पहचान अमित चतरा और उनकी पत्नी राखी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि 16 जनवरी को उन्हें मोती नगर इलाके में स्नैचिंग की घटना की सूचना मिली थी। आरोपी ने युवती से मोबाइल छीन लिया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि स्कूटी पर सवार दो लोगों ने उसका मोबाइल छीन लिया। पीछे बैठने वाली एक महिला थी और उसने रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास उसका मोबाइल छीन लिया था। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच के लिए पुलिस अधिकारियों की टीम गठित की गई थी।
टीम ने तकनीकी सर्विलांस की मदद से दो अपराधियों की पहचान कर दया बस्ती से मोबाइल फोन के साथ उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने पाया कि पति स्कूटी चलाता था, जबकि उसकी पत्नी स्नैचिंग करती थी। कोर्ट ने दंपति को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



