Delhi Police Operation: Delhi-NCR में बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने में दिल्ली पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ISIS से जुड़े एक और संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने विभिन्न राज्यों से पांच संदिग्ध आतंकवादी गुर्गों को गिरफ्तार किया है और आतंवादियों के पास से भारी मात्रा में IED बनाने का सामान बरामद हुआ है।
Delhi Police Operation

अधिकारियों को संदिग्ध के पास से सोडियम बायोकार्बोनेट बरामद हुआ है जिसका उपयोग इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बनाने में किया जाता है। साथ ही एक बॉक्स जिसमें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे सर्किट, स्ट्रिप वायर, डायोड और मदरबोर्ड और मास्क भी मिले हैं। जिससे यह साफ अंदेशा लगाया जा सकता है कि दिल्ली में बड़ी आतंक की साजिश रची जा रही थी।
दिल्ली पुलिस ने अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो दिल्ली से, एक मध्य प्रदेश से, एक हैदराबाद से और एक रांची से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने IED बनाने में इस्तेमाल होने वाले कुछ पुर्जे भी बरामद किए हैं: दिल्ली पुलिस सूत्र https://t.co/6QbYaWBJoe
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 11, 2025
ISIS Terror Module Busted: आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़
बता दें कि इससे एक दिन पहले दिल्ली पुलिस ने खुफिया एजेंसियों के साथ मिलकर दिल्ली में एक संदिग्ध ISIS से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था, जिसमें दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया था। पहली गिरफ्तारी दक्षिण दिल्ली में हुई, जहाँ आरोपी की पहचान आफताब के रूप में हुई। इसके बाद अन्य राज्यों में भी छापेमारी की गई।
Delhi Police Special Cell Raid: संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल और झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने रांची के लोअर बाजार इलाके से ISIS से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान अशर दानिश के रूप में हुई है। बोकारो जिले के पेटरवार का मूल निवासी दानिश लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर था।

Explosives, Electronic Device: हथियारों का जखीरा बरामद
खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने इस्लामनगर स्थित तबारक लॉज पर छापा मारा, जहां वह छिपकर रह रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हथियार, विस्फोटक बनाने में इस्तेमाल होने वाले रसायन, तथा लैपटॉप और मोबाइल फोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किए।
ALSO READ: Delhi Building Collapse: पंजाबी बस्ती में भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, 14 लोगों का रेस्क्यू


Download Android App
Download iOS App




