Delhi Building Collapse: पंजाबी बस्ती में भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत, 14 लोगों का रेस्क्यू

Summary :

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी बस्ती में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। बता दें कि दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार सुबह 2.52 बजे इस घटना की सूचना मिली। गनीमत रही कि हादसे के समय इमारत खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। Delhi Building Collapse दिल्ली में सुबह बड़ा हादसा हो गया लेकिन दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर रखा था। हादसे के बाद पास की एक इमारत में फंसे 14 लोगों को दिल्ली फायर सर्विस के…

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के पंजाबी बस्ती में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। यहां चार मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। बता दें कि दिल्ली फायर सर्विस को मंगलवार सुबह 2.52 बजे इस घटना की सूचना मिली। गनीमत रही कि हादसे के समय इमारत खाली थी, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है।

Delhi Building Collapse

Delhi Building Collapse
Delhi Building Collapse

दिल्ली में सुबह बड़ा हादसा हो गया लेकिन दिल्ली नगर निगम (MCD) ने पहले ही इस इमारत को खतरनाक घोषित कर रखा था। हादसे के बाद पास की एक इमारत में फंसे 14 लोगों को दिल्ली फायर सर्विस के कर्मियों ने सुरक्षित निकाला। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कुछ लोगों को मामूली चोटें आईं, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Rescue Operation: मलबे में दबे कई वाहन

दिल्ली फायर सर्विस की 5 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इमारत के मलबे में कई वाहन दब गए हैं। दिल्ली फायर सर्विस, दिल्ली पुलिस और अन्य एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और राहत कार्य में जुटी हैं। इमारत की जर्जर स्थिति इसके ढहने का प्रमुख कारण हो सकती है। प्रशासन ने क्षेत्र की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं और जांच जारी है।

दो महीने पहले नोटिस जारी

Rescue Operation
Rescue Operation

स्थानीय युवक ने बताया कि मकान मालिकों को दो महीने पहले ही बिल्डिंग खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया था। लेकिन इन लोगों ने बात नहीं मानी। रात को करीब 2.52 मिनट पर बिल्डिंग हिल रही है। इसके बाद लोगों ने शोर मचाया और सभी को बताया कि बिल्डिंग गिरने वाली है। एक महिला ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन की टीमों ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।

ALSO READ: Lal Quila Robbery News: हापुड़ से बरामद हुआ 1 करोड़ का कलश, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।