Asia Cup 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है और भारत अपनी पहली भिड़ंत 10 सितंबर को खेलेगा। टूर्नामेंट 28 सितंबर तक चलेगा और इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं। इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसलिए Virat Kohli और Rohit Sharma जैसे सीनियर खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं। इस बार टूर्नामेंट UAE में हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान ने आपसी राजनीतिक हालात के कारण एक-दूसरे की ज़मीन पर खेलने से मना कर दिया। ऐसे में UAE को बीच का रास्ता मानते हुए टूर्नामेंट वहीं आयोजित करने…
Asia Cup 2025
Asia Cup 2025 का आगाज़ 9 सितंबर से होने जा रहा है और भारत अपनी पहली भिड़ंत 10 सितंबर को खेलेगा। टूर्नामेंट 28 सितंबर तक चलेगा और इस दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मुकाबले हो सकते हैं। इस बार एशिया कप T20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, इसलिए Virat Kohli और Rohit Sharma जैसे सीनियर खिलाड़ी हिस्सा नहीं हैं।
इस बार टूर्नामेंट UAE में हो रहा है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान ने आपसी राजनीतिक हालात के कारण एक-दूसरे की ज़मीन पर खेलने से मना कर दिया। ऐसे में UAE को बीच का रास्ता मानते हुए टूर्नामेंट वहीं आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
Asia Cup 2025 में कुल 8 टीमें भाग ले रही हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को सीधे एंट्री मिली है, जबकि यूएई, ओमान और हांगकांग ने एसीसी प्रीमियर कप के ज़रिए क्वालिफाई किया।
ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, यूएई, ओमान
ग्रुप B: अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, श्रीलंका
नेपाल इस बार एशिया कप का हिस्सा नहीं बन सका क्योंकि वह 2024 की एसीसी प्रीमियर कप में सेमीफाइनल में हार गया और तीसरे स्थान के मुकाबले में भी हांगकांग से हार गया।
IND vs PAK
Asia Cup 2025 : Schedule
इस बार हर ग्रुप की चार टीमों में से दो टॉप टीमें सुपर-4 राउंड में पहुंचेंगी, जहां सभी टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इसके बाद दो टॉप टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी, जो 28 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा।
India के मैच:
•10 SEP : India vs UAE
•14 SEP : India vs PAK
•19 SEP : India vs Oman
अगर भारत और पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचते हैं, तो 21 सितंबर को फिर से आमना-सामना होगा। और अगर दोनों फाइनल में पहुंचते हैं, तो 28 सितंबर को तीसरी बार भिड़ंत होगी।
Asia Cup के इस सीज़न में IND-PAK मुकाबले खास आकर्षण का केंद्र होंगे और फैंस को रोमांच का जबरदस्त डोज़ मिलने वाला है।