Stock Market Today 9 Sep: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, जानें Infosys, Eicher Motors के शेयर प्राइस

Summary :

Stock Market Today 9 Sep: भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों से बढ़त जारी है। आज भी शेयर बाजार हरे निशान में खुले। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 355 अंक और 0.44 प्रतिशत बढ़कर 81,142 पर खुला। निफ्टी 99 अंक और 0.40 प्रतिशत बढ़कर 24,873 पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रॉडकैप सूचकांक स्थिर रहे, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.05 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.01 प्रतिशत की गिरावट आई। Top Gainers and Losers Shares Nifty में टेक महिंद्रा, TCS, बजाज फिनसर्व जैसे बड़े शेयरों में तेजी रही। टाइटन कंपनी, श्रीराम फाइनेंस, ICICI बैंक, टाटा…

Stock Market Today 9 Sep: भारतीय शेयर बाजार में कुछ दिनों से बढ़त जारी है। आज भी शेयर बाजार हरे निशान में खुले। सुबह 9.23 बजे सेंसेक्स 355 अंक और 0.44 प्रतिशत बढ़कर 81,142 पर खुला। निफ्टी 99 अंक और 0.40 प्रतिशत बढ़कर 24,873 पर कारोबार कर रहा था। वहीं ब्रॉडकैप सूचकांक स्थिर रहे, निफ्टी मिडकैप 100 में 0.05 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया और निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 0.01 प्रतिशत की गिरावट आई।

Top Gainers and Losers Shares

Stock Market Today 9 Sep
Stock Market Today 9 Sep

Nifty में टेक महिंद्रा, TCS, बजाज फिनसर्व जैसे बड़े शेयरों में तेजी रही। टाइटन कंपनी, श्रीराम फाइनेंस, ICICI बैंक, टाटा कंज्यूमर और टाटा मोटर्स जैसे बड़े शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। क्षेत्रीय सूचकांकों में सबसे ज़्यादा लाभ में रहने वाले निफ्टी फार्मा और निफ्टी ऑटो हरे निशान में रहे। वहीं कई अन्य सूचकांकों में मामूली गिरावट दर्ज की गई।

Asian Share Market

भारतीय शेयर बाजार के साथ ही एशिया के बाजारों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिला है। बता दें कि जापान का निक्केई 0.07 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसैंग सूचकांक 0.80 प्रतिशत बढ़ा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.07 प्रतिशत बढ़ा।

Stock Market Today 9 Sep

Infosys Ltd Share Price

Infosys Ltd Share Price
Infosys Ltd Share Price

Infosys कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक उछाल दर्ज किया गया है। शेयर में 3.78 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 1,487.10 रुपये तक पहुंच गई है।

Moschip Technologies Ltd Share Price

Moschip कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर में 9.06 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 239.57 रुपये तक पहुंच गई है।

Gujarat Mineral Development Corpn Ltd Share Price

GMDC कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक हल्की गिरावट दर्ज की गई है। शेयर में 3.26 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 521.60 रुपये तक पहुंच गई है।

Eicher Motors Ltd Share Price

Eicher कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक हल्का उछाल दर्ज किया गया है। शेयर में 0.64 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया है और शेयर की कीमत 6,858.50 रुपये तक पहुंच गई है।

MIC Electronics Ltd Share Price

MIC कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक भारी गिरावट दर्ज की गई है। शेयर में 9.14 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 71.41 रुपये तक पहुंच गई है।

One MobiKwik Systems Ltd Share Price

One MobiKwik Systems Ltd Share Price
One MobiKwik Systems Ltd Share Price

MobiKwik कंपनी के शेयर में खबर लिखते समय तक गिरावट दर्ज की गई है। शेयर में 4.43 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है और शेयर की कीमत 310.89 रुपये तक पहुंच गई है।

ALSO READ: Stock Market Today 08 Sept: भारतीय शेयर बाजार में उछाल, ये शेयर रहे Top Gainers

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।