Aaj Ka Mausam 9 Sep: जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 9 Sep: दिल्ली में छाएंगे बादल, UP-बिहार में सताएगी गर्मी, जानें आज देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam 17 Sep

Aaj Ka Mausam 9 Sep: देश में मानसून की मार अब तक जारी है। पंजाब और हमाचल प्रदेश को बाढ़ के कारण आपदा ग्रस्त घोषित कर दिया गया है। वहीं दिल्ली की सड़कों पर जलजमाव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच गया है। राजधानी दिल्ली से लेकर हिमाचल और उत्तराखंड तक, सभी राज्यों में बाढ़ से हालात खराब हो रहे हैं। चलिए जानते हैं आज देशभर में मौसम का हाल कैसा रहेगा।

Delhi NCR Weather 

लगातार हो रही बारिश से पहले ही दिल्लीवालों का हाल बेहाल हो रखा है। दिल्ली-एनसीआर में आज यानी 9 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, 10 और 11 सितंबर को भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आज अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।

Delhi NCR Weather
Delhi NCR Weather

Uttar Pradesh Weather 

उत्तर प्रदेश में फिलहाल गर्मी और उमस से राहत मिलती नहीं दिख रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने 11 सितंबर से भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान सबसे पहले तराई बेल्ट के जिलों में बारिश देखने को मिलेगी, जबकि 12 और 13 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश हो सकती है।

Rajasthan Weather

9 सितंबर के लिए मौसम विभाग ने पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ये पांचों जिले पश्चिमी राजस्थान के हैं, जिनमें बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर, बालोतरा और बीकानेर शामिल हैं। इनमें से चार जिलों में जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, कल, 10 सितंबर से मौसम साफ़ होने की उम्मीद है।

Rajasthan Weather
Rajasthan Weather

Bihar Weather

बिहार में बीते कुछ दिनों से बारिश कम होने के चलते गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की छिटपुट बारिश जरूर हुई है लेकिन इससे खास राहत नहीं मिल सकी है। मौसम विभाग ने 13 सितंबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से लेकर भारी बारिश की संभावना जताई है।

Punjab Weather

पंजाब में स्थिति गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के कारण अब तक 51 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 20 लाख लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 4 लाख बेघर हो गए हैं। राज्य के कई जिलों जैसे अमृतसर, बठिंडा, चंडीगढ़, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, पठानकोट और पटियाला में 9 से 12 सितंबर के बीच बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जबकि तरनतारण, फरीदकोट, फाजिल्का, फिरोज़पुर, होशियारपुर और मुक्तसर में आंशिक बादल छाए रहेंगे।

Himachal Pradesh Weather

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। धर्मशाला, हमीरपुर, कांगड़ा, कसौली, कुफरी, कुल्लू, कुटेहर, मलाना, मनाली, नाहन, सैंज, शिमला, सोलन और ऊना जैसे क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा बैजनाथ, बाजोली होली, बसपा, बिलासपुर, बुधिल, चैलचौक, चंबा, डलहौजी, धनोटू, कल्पा, केलांग, मंडी, राजगढ़, सिरमौर और सौरांग में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

Himachal Pradesh Weather
Himachal Pradesh Weather

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने 12 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया है। अल्मोड़ा, बरकोट, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, जोशीमठ, लैंसडौन, मुक्तेश्वर, मसूरी, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग, टिहरी और उत्तरकाशी जैसे जिलों में बारिश और खराब मौसम की चेतावनी दी गई है।

ये भी पढ़ें- भारी बारिश से राहत, सड़कों को खोलने का कार्य जारी…हिमाचल प्रदेश पर विक्रमादित्य सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

Related Posts

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।