भारी बारिश से राहत, सड़कों को खोलने का कार्य जारी…हिमाचल प्रदेश पर विक्रमादित्य सिंह ने दिया बड़ा अपडेट

Summary :

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश से अब कुछ राहत मिली है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी कि राज्य में सड़कें खोलने का काम तेज़ी से किया जा रहा है। फिलहाल लगभग 1250 सड़कें बंद हैं, जिन्हें जल्द ही चालू करने की कोशिश हो रही है। मंत्री ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण करीब 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सभी संबंधित अधिकारी मौके पर तैनात हैं और लगातार सड़कों को बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं। Himachal Pradesh News: अवैध डंपिंग और खराब ड्रेनेज पर सख्ती…

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में हाल ही में हुई भारी बारिश से अब कुछ राहत मिली है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने जानकारी दी कि राज्य में सड़कें खोलने का काम तेज़ी से किया जा रहा है। फिलहाल लगभग 1250 सड़कें बंद हैं, जिन्हें जल्द ही चालू करने की कोशिश हो रही है। मंत्री ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण करीब 2500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। सभी संबंधित अधिकारी मौके पर तैनात हैं और लगातार सड़कों को बहाल करने का प्रयास कर रहे हैं।

Himachal Pradesh News: अवैध डंपिंग और खराब ड्रेनेज पर सख्ती

मंत्री ने यह भी बताया कि अवैध डंपिंग के मामलों को गंभीरता से लिया गया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, उन्होंने यह स्वीकार किया कि कई जगहों पर ड्रेनेज सिस्टम की कमी के कारण दिक्कतें आई हैं। जिन कर्मचारियों ने अपनी जिम्मेदारी सही से नहीं निभाई, उनके खिलाफ भी कड़ा कदम उठाया जाएगा।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

Vikramaditya Singh: अब टनलिंग को मिलेगा बढ़ावा

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पहाड़ों और पेड़ों की कटाई को कम करने के निर्देश दिए गए हैं। भविष्य में फोरलेन सड़कों में अधिकतम टनलिंग (सुरंग निर्माण) पर जोर दिया जाएगा ताकि पर्यावरण को कम नुकसान पहुंचे। यह फैसला लंबे समय तक टिकाऊ और सुरक्षित सड़कों के निर्माण के लिए लिया गया है।

धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर ध्यान

मंत्री ने यह भी चिंता जताई कि पहाड़ी इलाकों में बने धार्मिक स्थलों पर काफी मात्रा में कूड़ा-कचरा फेंका जा रहा है, जिससे देवभूमि की पवित्रता को ठेस पहुंच रही है। उन्होंने धार्मिक स्थलों पर भीड़ को नियंत्रित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण अब अक्टूबर महीने में किया जा सकता है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि फिलहाल प्रदेश आपदा से जूझ रहा है, ऐसे समय में अनावरण करना उचित नहीं होगा। उन्होंने कहा कि शुभ तिथि देखकर प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा क्योंकि वीरभद्र सिंह हमेशा प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते थे।

Himachal Pradesh News
Himachal Pradesh News

PM Modi visit to Himachal: प्रधानमंत्री का प्रस्तावित दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 9 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर सकते हैं। इस पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रतिक्रिया दी कि यह अच्छा है कि पीएम अब राज्य का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाना चाहिए ताकि केंद्र सरकार से विशेष सहायता मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पीएम मोदी हिमाचल को अपना दूसरा घर मानते हैं, इसलिए राज्य की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, प्राप्त किया पूर्ण साक्षर राज्य का दर्जा

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।