लॉकडाउन के मद्देनजर शब-ए-बारात को लेकर प्रशासन पूरी तरह से एहतियात बरत रहा है। प्रशासन ने लोगों से इस दिन मजारों, मस्जिदों और कब्रिस्तान न जाने का आग्रह किया है। इसी को लेकर दिल्ली पुलिस ने बंगाली मार्केट में पोस्टर लगाए है। पोस्टर में पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से 8 और 9 अप्रैल को घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।
मंगलवार को भी पुलिस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए आगामी शब-ए-बारात पर अपने घरों में रहने और मस्जिदों या सड़कों पर जमा नहीं होने का आग्रह किया। पुलिस ने स्थानीय मौलवियों और समुदाय के नेताओं को इस संबंध में लोगों को मनाने के लिए कहा है। किसी भी स्थान पर इकट्ठा ना होने को लेकर लोगों को चेतावनी देते हुए मस्जिदों से सार्वजनिक घोषणाएं की जा रही हैं।
दिल्ली : लॉकडाउन के चलते RSS जरूरतमंदों को रोज बांट रहा है एक लाख से ज्यादा भोजन पैकेट
आगामी शब-ए-बारात के दिन मुस्लिम समुदाय के सदस्य अपने रिश्तेदारों को याद करने के लिए कब्रिस्तान जाते हैं। अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने किसी भी तरह के जमावड़े को रोकने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।


Download Android App
Download iOS App



