गुजरात में कोविड-19 के चार नए मामलें की पुष्टि, राज्य में संक्रमितों की संख्या 179 हुई

Summary :

गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के चार नए मामले आए है, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 179 पर पहुंच गई।

गुजरात में बुधवार को कोरोना वायरस (COVID-19) संक्रमण के चार नए मामले आए है, जिससे राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 179 पर पहुंच गई। प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने पत्रकारों को बताया कि दो नए मामले भावनगर से तथा एक-एक सूरत और वडोदरा से सामने आया।
उन्होंने बताया कि कुल 179 मामलों में से 83 अहमदाबाद से हैं। अधिकारी ने बताया कि अभी तक राज्य में 16 मरीजों की मौत हो चुकी है और 25 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

दिल्ली के कालकाजी कालोनी में सहायक सब-इंस्पेक्टर के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप,एम्स में भर्ती

उन्होंने बताया कि 138 लोग अब भी संक्रमित हैं। इनमें से दो मरीज वेंटीलेटर पर हैं तथा उनकी हालत गंभीर है। रवि ने बताया, ‘‘भीड़भाड़ वाले इलाकों में गहन जांच करने का फैसला लिया गया है। हमने पिछले 24 घंटे में 932 जांच कीं जिनमें से 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं और 231 के नतीजे आज आने की उम्मीद है।’’
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी ताजा आकंड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 773 नये मामले सामने आने के साथ ही अब तक इसके 5194 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। इनमें 65 विदेशी मरीज भी शामिल हैं। 
कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे के दौरान 35 और लोगों की मौत के साथ ही मृतकों का आकंड़ा 149 हो गया है। अभी तक कोरोना संक्रमित 402 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

Desk Team