हर साल 26 जनवरी को भारत अपना गणतंत्र दिवस मनाता है क्योंकि इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस महान दिन पर परेड देखने को मिलती है। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने बेस्ट मार्चिंग का अवार्ड जीता है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गणतंत्र दिवस परेड का बेस्ट मार्चिंग कंटीजेंट का अवार्ड दिल्ली पुलिस को दिया है। तीनों सेनाओं में जाट रेजिमेंटल सेंटर और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) और अन्य सहायक बलों में दिल्ली पुलिस ने बेस्ट मार्चिंग कंटीजेंट का अवार्ड जीता है।

इस मौके पर राजनाथ ने कहा कि मैं सभी को गणतंत्र दिवस पर शानदार प्रदर्शन करने और कोविड-19 संकट के बावजूद साल भर तैयारी करने के लिए बधाई देता हूं। यदि कोई भारत की ‘विविधता में एकता’ का गवाह था, तो उन्हें राजपथ पर मार्च देखने आना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि दिल्ली पुलिस को जितनी तरह-तरह की ज़िम्मेदारियों का निर्वहन करना पड़ता है, पूरे भारत में उतनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन किसी अन्य शहर की पुलिस को नहीं करना पड़ता है। हमारे पड़ोस की विदेशी ताकतें अगर अपनी नापाक हरकतों से कुछ संदेश देना चाहती हैं तो वो दिल्ली को ही केंद्र बिन्दु बनाती है, हमारी दिल्ली पुलिस को इसके लिए लगातार सक्रिय रहना पड़ता है।


Download Android App
Download iOS App



