Delhi Pollution: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि हवा में सुधार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में लगातार हो रही जमीन स्तर की कार्रवाई का नतीजा है। दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स, जो गुरुवार को 380 था, शुक्रवार को 236 दर्ज किया गया। वहीं बवाना में एक्यूआई 141 रहा, जो अच्छी हवा का संकेत है।

सिरसा ने कहा, “वाहनों से निकलने वाला धुआं, औद्योगिक प्रदूषण, धूल और खुले में कचरा फेंकने जैसे हर बड़े स्रोत पर सख्त कार्रवाई की गई है। साथ ही तकनीक का बेहतर इस्तेमाल करके हमारी कोशिशों को और मजबूत किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भले ही ग्रैप-3 की पाबंदियां हटाई गई हों, लेकिन जमीन स्तर पर काम की गति और सख्ती में कोई कमी नहीं आएगी।
Delhi Pollution: प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी
उन्होंने कहा, यह ढील देने का समय नहीं है। अब तक जो हासिल हुआ है, उसे और मजबूत करने का समय है। हर छोटी सफलता हमें रोज दिल्ली की हवा बेहतर बनाने की प्रेरणा देती है। पिछले 24 घंटों में पर्यावरण विभाग और संबंधित एजेंसियों ने प्रदूषण कम करने के लिए बड़े स्तर पर काम किया। इसमें वाहनों से जुड़े 6,596 चालान किए गए। शहर के अलग-अलग इलाकों से 12,000 मीट्रिक टन कचरा हटाया गया। धूल कम करने के लिए 6,261 किमी सड़कों की मशीन से सफाई, 2,315 मीट्रिक टन निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट का वैज्ञानिक निस्तारण, अवैध कचरा फेंकने के खिलाफ 405 निरीक्षण किए गए और 156 मामलों में कार्रवाई हुई।

प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एक्शन
इसके साथ ही 40 प्रमुख सड़कों पर ट्रैफिक जाम के बिंदुओं को सुधारा गया और प्रतिबंधों का उल्लंघन करने वाले 99 हल्के वाहनों पर चालान किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में जमीन स्तर पर काम कई गुना तेज हुआ है। औद्योगिक इलाकों में नियमों का पालन सुनिश्चित करने से लेकर ट्रैफिक वाले इलाकों और हॉटस्पॉट्स पर स्मॉग गन और एंटी-स्मॉग वाहनों की तैनाती तक, हर मोर्चे पर सीधी कार्रवाई की जा रही है।

Delhi Pollution: पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा का बयान
सिरसा ने कहा, पिछले एक साल में दिल्ली ने प्रदूषण नियंत्रण के नए तरीकों पर तेजी से काम किया है, चाहे वह पुराने कचरे की बायो-माइनिंग को तेज करना हो या उद्योग और परिवहन क्षेत्र में साफ तकनीक को बढ़ावा देना। इन संयुक्त कोशिशों का असर अब साफ दिख रहा है। सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मंत्री ने कहा, दिल्ली की यह लड़ाई लगातार जारी रहेगी। हर दिन हम सीख रहे हैं, अपने तरीकों को बेहतर बना रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं। आज की प्रगति हमें कल और बेहतर करने की हिम्मत देती है।
ALSO READ: “शाहरुख खान हीरो नहीं, गद्दार है”..जानें एक्टर पर क्यों भड़के जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य


Download Android App
Download iOS App




