“शाहरुख खान हीरो नहीं, गद्दार है”..जानें एक्टर पर क्यों भड़के जगद्‌गुरु स्वामी रामभद्राचार्य

Summary :

Rambhadracharya on SRK News:  शाहरुख खान ने IPL लीग में अपनी टीम KKR के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है जिससे उनकी आलोचना शुरू हो गई है। इसी बीच हिंदू आध्यात्मिक गुरु जगद्‌गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान के इस कृत्य को देशद्रोह करार दिया है कि उन्होंने अपनी सह-स्वामित्व वाली IPL टीम केकेआर में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल किया है। शाहरुख खान हीरो नहीं हैं और उनका चरित्र नहीं है। उनके कृत्य एक गद्दार के रहे हैं। बता दें कि यह घटना तब सामने आई है जब एक अन्य हिंदू आध्यात्मिक नेता, देवकीनंदन ठाकुर ने…

Rambhadracharya on SRK News:  शाहरुख खान ने IPL लीग में अपनी टीम KKR के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है जिससे उनकी आलोचना शुरू हो गई है। इसी बीच हिंदू आध्यात्मिक गुरु जगद्‌गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने शाहरुख खान के इस कृत्य को देशद्रोह करार दिया है कि उन्होंने अपनी सह-स्वामित्व वाली IPL टीम केकेआर में एक बांग्लादेशी क्रिकेटर को शामिल किया है। शाहरुख खान हीरो नहीं हैं और उनका चरित्र नहीं है।

उनके कृत्य एक गद्दार के रहे हैं। बता दें कि यह घटना तब सामने आई है जब एक अन्य हिंदू आध्यात्मिक नेता, देवकीनंदन ठाकुर ने हिंदुओं के खिलाफ लक्षित अत्याचारों को लेकर पड़ोसी देश के साथ तनाव के बीच बांग्लादेशी खिलाड़ी को चुनने के फैसले की कड़ी आलोचना की थी।

Rambhadracharya on SRK News

Rambhadracharya on SRK News
Rambhadracharya on SRK News

जगद्‌गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने राहुल गांधी और भगवान राम के संबंध में कांग्रेस नेता नाना पटोले के विवादास्पद बयान पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सरासर चाटुकारिता है। वह व्यक्ति भगवान राम को समझ ही नहीं पाए है। श्री राम और राहुल गांधी में कोई तुलना नहीं है। भगवान ही जाने राहुल गांधी किस तरह का काम कर रहे हैं।” इससे पहले बुधवार को, राहुल गांधी के राम मंदिर न जाने पर टिप्पणी करते हुए नाना पाटोले ने कहा कि कांग्रेस भगवान राम का काम कर रही है।

Shahrukh Khan Controversy

Rambhadracharya on SRK News
Rambhadracharya on SRK News

 

देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर भीषण अत्याचार हो रहे हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं की बेरहमी से हत्या की जा रही है, उनके घर जलाए जा रहे हैं और उनकी बहनों और बेटियों का बलात्कार किया जा रहा है। ऐसी क्रूर हत्याओं को देखने के बाद कोई इतना निर्दयी कैसे हो सकता है, खासकर वह व्यक्ति जो खुद को एक टीम का मालिक कहते है? वह इतना निर्दयी कैसे हो सकता है कि उसी देश के एक क्रिकेटर को अपनी टीम में शामिल कर ले?

ALSO READ: हिंदूओं को 3-4 बच्चे पैदा करने चाहिए, रामभद्राचार्य ने किया हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।