Rapid Train Viral Video: नमो भारत रैपिड ट्रेन के वायरल अश्लील वीडियो मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया है। चलती ट्रेन में आपत्तिजनक हरकत करने वाले छात्र और छात्रा की सगाई हो गई है। वीडियो वायरल होने के बाद यह घटना सुर्खियों में आ गई थी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए परिजनों ने दोनों की सगाई कर दी है और अब जल्द ही शादी कराई जाएगी। लड़क-लड़की एक ही जाति से हैं और साथ ही दोनों बालिग भी हैं।
दोनों की कराई गई सगाई

छात्र-छात्रा की पहचान मोदीनगर क्षेत्र निवासी के रूप में हुई थी। छात्रा BCA और छात्र B.Tech (इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर रहा है। अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद परिजनों को शर्मसार होना पड़ा। दोनों ने कॉलेज जाना बंद कर दिया। वहीं छात्रा को रिश्तेदार के घर भेजा गया था। अब सामाजिक सहमति से दोनों की सगाई कराई गई है और शादी की तारीख भी तय कर ली गई है। मामला गाजियाबाद से जुड़ा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर खबर चली थी की छात्रा ने खुदकुशी कर ली है, जो कि गलत खबर थी।
Rapid Train Viral Video Case: जल्द होगी शादी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, छात्र-छात्रा की सगाई हो चुकी है और जैसे ही मुहूर्त आता है, उनकी शादी भी कराई जाएगी। शादी में केवल परिवार के करीबी लोग ही शामिल होंगे। हालांकि, इस मामले को लेकर पुलिस ने किसी भी जानकारी से इंकार किया है। एसीपी मोदीनगर, अमित सक्सेना का कहना है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है।
Ghaziabad Student Viral Video: वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप

बीते 20 दिसंबर को सोशल मीडिया पर 3 मिनट तक के चार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वायरल वीडियो 24 नवंबर 2025 को गाजियाबाद से मेरठ की तरफ जाती नमो भारत ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे का था। जिसमें चलती ट्रेन में दोनों अश्लील हरकतें कर रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया था। मुरादनगर थाने में ट्रेन ऑपरेटर और छात्र एवं छात्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था।
यह भी पढ़ें: OLA-UBER की मनमानी कीमतों पर लगेगी लगाम! इंडिया में आज से शुरू हुई Bharat Cab Taxi सेवा


Download Android App
Download iOS App




