लाडो लक्ष्मी योजना का बड़ा विस्तार, 347 ड्राइवरों को OPS का तोहफा, CM नायब सैनी ने दी बड़ी सौगात

Summary :

Lado Lakshmi Yojana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगातें लेकर आई है। नए साल के अवसर पर आयोजित इस विशेष बैठक में सरकार ने कर्मचारी कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णयों पर मुहर लगाई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में CM नायाब सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य ‘अंत्योदय’ और समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास है। Haryana Cabinet News: कर्मचारियों की दिवाली बैठक का सबसे बड़ा फैसला हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के पक्ष में रहा। वर्ष 2002 में अनुबंध…

Lado Lakshmi Yojana: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज हुई मंत्रिमंडल की बैठक प्रदेशवासियों के लिए बड़ी सौगातें लेकर आई है। नए साल के अवसर पर आयोजित इस विशेष बैठक में सरकार ने कर्मचारी कल्याण, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक उत्थान को लेकर कई ऐतिहासिक निर्णयों पर मुहर लगाई। बैठक के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में CM नायाब सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य ‘अंत्योदय’ और समाज के हर वर्ग का सर्वांगीण विकास है।

Haryana Cabinet News: कर्मचारियों की दिवाली

बैठक का सबसे बड़ा फैसला हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों के पक्ष में रहा। वर्ष 2002 में अनुबंध (कॉन्ट्रैक्ट) पर भर्ती हुए 347 ड्राइवरों के लिए मुख्यमंत्री ने पुरानी पेंशन योजना (OPS) को मंजूरी दे दी है।

  • इन ड्राइवरों को उनकी शुरुआती नियुक्ति की तारीख से ही रेगुलर माना जाएगा।
  • वित्तीय लाभ: सेवा की गणना शुरुआती तारीख से करते हुए इन्हें एसीपी (ACP), पुरानी पेंशन और पारिवारिक पेंशन (1964) का लाभ मिलेगा।
  • GPF खाता: इनके लिए जनरल प्रोविडेंट फंड खाता खोलने के निर्देश दिए गए हैं। वास्तविक वित्तीय लाभ 1 सितंबर 2024 से लागू होंगे।
  • ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ में अब शिक्षा और स्वास्थ्य का तड़का

Lado Lakshmi Yojana

Lado Lakshmi Yojana
Lado Lakshmi Yojana

मुख्यमंत्री ने अपनी महत्वाकांक्षी दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का दायरा बढ़ाकर प्रदेश की लाखों महिलाओं को बड़ी राहत दी है। मेधावी छात्रों की माताओं को भी 2100 रुपये का लाभ मिलेगा जिनके बच्चों ने 10वीं और 12वीं में 80% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

  • कुपोषण के खिलाफ जंग: एनीमिया और कुपोषण को दूर करने वाली महिलाओं (1.80 लाख तक वार्षिक आय) को भी योजना से जोड़ा गया है।
  • बचत का नया मंत्र: 2100 रुपये की कुल राशि में से 1100 रुपये नकद मिलेंगे, जबकि 1000 रुपये सरकार फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) या RD के रूप में जमा कराएगी, ताकि भविष्य सुरक्षित रहे।

Nayab Singh Saini News: गौ-सेवा और प्रशासनिक विस्तार

Nayab Singh Saini News
Nayab Singh Saini News

गौ-संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए सरकार ने पंचकूला के रत्तेवाली गांव की पंचायत भूमि को कामधेनु गौ सेवा समिति को 20 साल के पट्टे पर देने की मंजूरी दी। इसके साथ ही, ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए कुंजपुरा (करनाल), मडलौडा (पानीपत) और शहजादपुर (अंबाला) को नगर पालिका का दर्जा दिया गया है।

रजिस्ट्री में पारदर्शिता: लैंड एक्सचेंज पर लगाम

भ्रष्टाचार और कच्ची कॉलोनियों में अवैध खेल को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है। अब कच्ची कॉलोनियों में लैंड एक्सचेंज (भूमि विनिमय) के आधार पर होने वाली रजिस्ट्रियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार रजिस्ट्री प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता चाहती है ताकि आम जनता को परेशानी न हो।

Haryana News Today: बेटियों के सम्मान में हरियाणा ने रचा इतिहास

लिंगानुपात के आंकड़ों पर संतोष जताते हुए सैनी ने बताया कि वर्ष 2014 में जो आंकड़ा 871 था, वह 2025 में बढ़कर 923 तक पहुंच गया है। सरकार ने अवैध भ्रूण परीक्षण के खिलाफ 154 रेड की और 395 अवैध गर्भपात केंद्रों को बंद करवाया, जो राज्य की सतर्कता को दर्शाता है।

ALSO READ: “साउंड बंद करोगे या दूसरे तरीके से मानोगे”…नए साल के जश्न में मनकीरत औलख ने भरे मंच से दी धमकी

Pankhil Verma