Delhi Rape Murder Case: दिल्ली मे दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी से सनसनीखेज वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है जहां आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की दुष्कर्म करके हत्या की गई है और घर से शव बरामद किया गया है। अब इस मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई है और रुह कंपा देने वाले कई बड़े खुलासे हुए है। पुलिस के अनुसार आरोपी इस दौरान 40 मिनट तक घर के अन्दर रहा, जिससे यह साबित हो गया कि वह अच्छे से जानता था कि अधिकारी दंपत्ति कितने समय तक घर में नहीं दाखिल होंगे।
Delhi Rape Murder Case: राहुल मीना का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण

दिल्ली पुलिस दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में 22 वर्षीय बेटी के साथ हुए क्रूर बलात्कार और हत्या के आरोपी राहुल मीना का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण कराने की संभावना है। पीड़िता आईआईटी दिल्ली की एक युवा स्नातक और सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा थी, जो पहली बार यूपीएससी परीक्षा दे रही थी। पुलिस के अनुसार, युवती अनुशासित और अकेले जीवन जी रही थी, और उसकी दिनचर्या पूरी तरह से सिविल सेवा में शामिल होने और देश की सेवा करने पर केंद्रित थी। लेकिन आरोपी ने इस सभी सपनों को एक ही दिन में चकनाचूर कर दिया है।
मनोवैज्ञानिक विश्लेषण का उद्देश्य
दिल्ली पुलिस चल रही जांच के तहत आरोपी का मनोवैज्ञानिक विश्लेषण करने की संभावना है। जिसका उद्देश्य आरोपी की मानसिक स्थिति, व्यवहार के पैटर्न और अपराध के पीछे संभावित कारणों का आकलन करना होगा। यह कदम तब उठाया गया है जब आरोपी ने पूछताछ के दौरान अशांति दिखी जिसके चलते इस टेस्ट को कराया जा सकता है। आक्रामकता के स्तर, भावनात्मक प्रतिक्रिया और असामाजिक व्यक्तित्व जैसी स्थितियों से जुड़े लक्षणों को जानने के लिए आकलन किया जा सकता है।
IRS Officer Daughter Rape Case: हर तरफ खून की छिंटे

जिम से घर आने के बाद जब परिवार वालों ने दरवाजा खोला तो घर का ऐसा मंजर देखकर उनके होश उड़ गए थे। दंपती ने खून से लथपथ हालात में अपनी बेटी को उठाया और फोर्टीस अस्पताल ले गए। इस दौरान हर तरफ खून की छिंटे पड़े हुए थे। शव के पास टूटा लैपटॉप, लैंप भी खून से लथपथ था और बताया जा रहा है कि आरोपी ने शव को चौथी मंजिल से घसीट कर नीचे लाया था जिससे सीढियों में भी खून बिखरा हुआ था।
ALSO READ: 2.5 लाख की चोरी, रेप, सट्टेबाज…होटल में मिला IRS की बेटी का कातिल राहुल, जांच में हुए कई बड़े खुलासे


Download Android App
Download iOS App




