IRS Officer Daughter Murder Update: दिल्ली मे दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी से सनसनीखेज वारदात ने सभी को झकझोर कर रख दिया है जहां आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या की गई है और घर से शव बरामद किया गया है। अब इस मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई है और आरोपी राहुल को द्वारका होटल से गिरफ्तार कर दिया है। इस मामले में कई बड़े खुलासे हुए जहां बताया गया कि राहुल ने इससे पहले भी अलवर में एक महिला के साथ छेड़ाछाड़ की थी।
IRS Officer Daughter Murder Update: अलवर में महिला के साथ छेड़छाड़

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में 22 वर्षीय बेटी की हत्या के आरोपी राहुल मीना ने इस वारदात से पहले अलवर में एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के बाद पुलिस से बचने के प्रयास में अपना मोबाइल फोन 10,000 रुपये में बेच दिया और लगभग 6,000 रुपये में एक वाहन किराए पर लेकर दिल्ली आ गया था। दिल्ली पुलिस ने आरोपी राहुल मीना को द्वारका स्थित एक ओयो होटल से गिरफ्तार किया था।
IRS की बेटी की हत्या
आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें गठित की गईं और उन्हें दिल्ली और अन्य स्थानों पर भेजा गया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और पूछताछ की जा रही है। बता दें कि आरोपी एक साल से परिवार के साथ नौकर के रूप में काम कर रहा था, घर के साथ उनकी दिनचर्या के बारे में पूरी जानकारी रखता था। उसे पता था कि माता-पिता सुबह की सैर और जिम के लिए बाहर जाते थे, जिससे पीड़िता घर पर अकेली रह जाती थी। इसी मौके का फायदा उठाते हुए आरोपी ने IRS की बेटी की हत्या कर दी।
Delhi Rape Case: CCTV फुटेज में आरोपी कैद

घटना वाले दिन सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को सुबह करीब 6:30 बजे कॉलोनी में प्रवेश करते, सुबह 6:39 बजे घर में प्रवेश करते और सुबह करीब 7:20 बजे वहां से निकलते हुए देखा गया। पुलिस ने बताया कि उसे पता था कि घरेलू नौकरों के लिए एक चाबी जूते रखने वाले रैक में रखी जाती है और आरोपी ने उसी चाबी का इस्तेमाल घर में घुसने के लिए किया।
2.5 लाख रुपये की चोरी
पुलिस ने बताया कि आरोपी राहुल मीना ने घर में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या के बाद घर से लगभग 2 लाख से 2.5 लाख रुपये की चोरी भी की थी और आरोपी को ऑनलाइन गेमिंग के लिए पैसे जुटाने की लत लगी थी और वह पड़ोस में रहने वाले अन्य घरेलू नौकरों से पैसे उधार लेता था। इसी कारण से उसे नौकरी से हटाया गया था। बता दें कि पुलिस ने इस मामले में बलात्कार, हत्या और डकैती की धाराएं लगाई हैं।


Download Android App
Download iOS App




