दिल्ली IRS अधिकारी की बेटी की हत्या, चार्जिंग तार से घोंटा गला, पुराने नौकर पर शक, सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका

Delhi IRS Officer Daughter Murder

Delhi IRS Officer Daughter Murder: दिल्ली मे दक्षिण-पूर्वी इलाके अमर कॉलोनी से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां आईआरएस अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की हत्या की गई है और घर से शव बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि आईआरएस अधिकारी की बेटी का गला चार्जिंग केबल से घोंटा गया है और पुराने नौकर पर हत्या का शक जताया जा रहा है साथ ही सेक्सुअल असॉल्ट की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं के आधार पर इस मामले की अब जांच कर रही है।

चार्जिंग केबल का इस्तेमाल

पुलिस सूत्रों के अनुसार, पीड़िता ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर ली थी और वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि हत्या से पहले उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस को शक है कि पीड़िता का गला घोंटने के लिए मोबाइल फोन चार्जिंग केबल का इस्तेमाल किया गया था।

पुराने नौकर पर शक

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के समय पीड़िता घर पर अकेली थी, क्योंकि उसके माता-पिता जिम गए हुए थे। सुबह सूचना मिलने के बाद अपराध का पता चला, जिसके बाद पुलिस टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की। करीब डेढ़ महीने पहले नौकरी से निकाले गए एक पुराने नौकर पर शक जताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और टीमें संदिग्ध का पता लगाने में जुटी हैं।

ALSO READ: बैंक गार्ड की नौकरी में आपराधिक रिकॉर्ड छिपाना गंभीर, नियुक्ति रद्द करना सही: Delhi HC

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।