राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में शुक्रवार को सुधार आया और सुबह यह “संतोषजनक” श्रेणी में रही। आज का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 79 दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने शाम तक हल्की बारिश का अनुमान जताया है। एक्यूआई 0-50 के बीच ‘अच्छा’, 51-100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101-200 के बीच ‘मध्यम’, 201-300 के बीच ‘खराब’, 301-400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401-500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें आपके राज्य में क्या है रेट
वहीं 500 से ऊपर के एक्यूआई को ‘अत्यधिक गंभीर’ श्रेणी का माना जाता है। गुरुवार को गरज के साथ हुई बारिश से एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) मध्यम स्तर 121 तक आ गया था। इसके अलावा, बारिश के साथ ही तापमान में आई कमी थी। दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स में सुधार होने का मतलब है कि लंबे समय से खराब प्रदूषण की मार झेलने के बाद अब यह मुंबई, पुणे, अहमदाबाद जैसे शहरों के समान स्तर पर पहुंच गया है।


Download Android App
Download iOS App



