दिल्ली : क्लस्टर बस से टकराई स्कूल बस, 6 छात्र घायल

Summary :

नई दिल्ली के नरायना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक स्कूल की एक क्लस्टर बस से टक्कर हो गई, जिसमें छह छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नई दिल्ली के नरायना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक स्कूल की एक क्लस्टर बस से टक्कर हो गई, जिसमें छह छात्र घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के अनुसार, गुरुवार सुबह 7.10 बजे एक दुर्घटना की जानकारी मिली। 

चीन में कोरोना वायरस से 17 लोगों की मौत के बाद इमरजेंसी घोषित, शहर छोड़ने पर भी लगी रोक

घायल छात्रों को स्थानीय लोगों की सहायता से कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, “एक कॉल आया कि नारायना क्षेत्र में दमकल स्टेशन के पास एक स्कूल बस एक क्लस्टर बस से टकरा गई है, जिसमें लगभग छह छात्र घायल हो गए हैं। और जानकारी आ रही है।” 

Desk Team