Delhi के शालीमार बाग में बुलडोजर एक्शन तेज, 150 अवैध निर्माणों पर चलेगा प्रशासन का हथौड़ा; गुजरात में भी एक्शन

Summary :

Delhi Shalimar Bagh Demolition: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बीते रात से ही बुलडोजर एक्शन शुरू हैं। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के उद्देश्य से लगभग 150 अवैध मकानों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान, कई ज़िलों के वरिष्ठ अधिकारी, DCP और ACP घटनास्थल पर मौजूद हैं और ऑपरेशन्स की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। पूरी रात के दौरान, कई घरों को ज़मींदोज़ कर दिया गया; ये उन लोगों के घर थे जो सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप…

Delhi Shalimar Bagh Demolition: राजधानी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में बीते रात से ही बुलडोजर एक्शन शुरू हैं। प्रशासन ने सड़क चौड़ीकरण के उद्देश्य से लगभग 150 अवैध मकानों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान, कई ज़िलों के वरिष्ठ अधिकारी, DCP और ACP घटनास्थल पर मौजूद हैं और ऑपरेशन्स की निगरानी कर रहे हैं। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो। पूरी रात के दौरान, कई घरों को ज़मींदोज़ कर दिया गया; ये उन लोगों के घर थे जो सरकारी ज़मीन पर अवैध रूप से कब्ज़ा करके, वहां अपने मकान बनाकर सालों से रह रहे थे।

Delhi demolition drive: आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक का कार्यालय पर भी एक्शन

Delhi Shalimar Bagh Demolition (CREDIT-SM)

बता दें कि दिल्ली सरकार की इस तोड़-फोड़ मुहिम में जिन इमारतों को निशाना बनाया गया, उनमें आम आदमी पार्टी की पूर्व विधायक वंदना कुमारी का दफ़्तर भी शामिल था। मास्टर प्लान के मुताबिक, इस सड़क की चौड़ाई 30 मीटर होनी चाहिए थी; लेकिन अतिक्रमण के कारण ऐसा नहीं हो पाया। नतीजतन, इस इलाके में अवैध निर्माण की वजह से अक्सर ट्रैफिक जाम और बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या हो जाती थी। इस दौरान आम जनता को आवागमन में काफ़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसे देखते हुए सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Illegal constructions removal: गुजरात में भी अतिक्रमण हटाने का काम शुरू

Delhi Shalimar Bagh Demolition (CREDIT-SM)

वहीं दिल्ली ही नहीं गुजरात में भी अतिक्रमण हटाने का काम तेजी से चल रहा है। गुजरात के वीरमगाम में प्रशासन ने वीरमगाम‑सुरेंद्रनगर‑वधवान स्टेट हाईवे‑17 की चार‑लेन परियोजना के तहत अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया है। यहां लगभग 4,000 वर्ग मीटर जमीन खाली कराई गई और भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अतिक्रमण भवनों को मिट्टी में मिलाया गया।

Delhi Police Action: सड़क चौड़ीकरण को देखते हुए कार्रवाई जरूरी

शालीमार बाग (Shalimar Bagh) और अन्य शहरों में अवैध निर्माणों को हटाने का मुख्य उद्देश्य सड़कों को चौड़ा करना और यातायात प्रबंधन में सुधार लाना है। यह कदम बारिश के मौसम में जलभराव और रोज़ाना होने वाले ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से निपटने के लिए उठाया गया है। इसी तरह, मध्य प्रदेश के इंदौर में भी हाल ही में सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत अवैध निर्माणों को हटाया गया।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।