दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ा खतरा: H1N1 के 1,777 मामले दर्ज, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

Summary :

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल इन्फ्लूएंजा ए के कुल 2,392 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अकेले स्वाइन फ्लू के 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले एक दिन में ही H1N1 के 114 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

Swine flu spike in Delhi

Swine flu spike in Delhi : राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू यानी H1N1 के मामलों में तेजी से उछाल दर्ज किया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह मुस्तैद हो गए हैं।

बढ़ रहे स्वाइन फ़्लू के मामले

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस साल इन्फ्लूएंजा ए के कुल 2,392 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से अकेले स्वाइन फ्लू के 1,777 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले एक दिन में ही H1N1 के 114 नए मरीजों की पुष्टि हुई। मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति नियंत्रण में है और बेड, दवाओं व डॉक्टरों की कोई कमी नहीं है।

हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी की एडवाइजरी

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता के लिए एडवाइजरी कर एहतियात बरतने की सलाह दी है। लोगों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने, खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने, और साबुन-पानी से हाथ धोते रहने को कहा गया है। इसके साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर थूकने और बिना वजह आंख-नाक को छूने से बचने की अपील की गई है।

स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि यदि किसी को तेज बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में तकलीफ या शरीर में दर्द जैसे लक्षण दिखें, तो वे खुद से दवा लेने के बजाय तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें – डिफेंस मिनिस्ट्री की कर्मचारी की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत, परिवार ने पति और ससुरालियों पर लगाया आरोप

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।