दिल्ली में आये दिन चोरी की खबर सामने आ रही है ऐसी ही एक खबर विकास पुरी से सामने आयी है गुरूवार रात को विपिन गुलाटी की महिंद्रा स्कार्पियो कार चोरी हो गई। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फूटेज के आधार पर पीड़ित विपिन गुलाटी ने मामला दर्ज करा दिया है।

सीसीटीवी फुटेज जब देखा गया तो पता चला कि रात के लगभग 1:44 मिनट पर शातिर चोर एक कार से उनके घर के नीचे आते हैं और मात्र कुछ ही सेकेण्ड में महिंद्रा की टॉप मॉडल गाड़ी का सिक्योरिटी अलार्म डिसेबल करके शीशा तोड़ देते हैं। गाड़ी स्टार्ट करने के लिए शातिर बदमाशों ने गाड़ी का बोनट तोड़ डाला इसके बाद बिना चाबी के ही गाड़ी स्टार्ट करके ले भागे
पीड़ित विपिन का कहना है कि उन्होनें गाड़ी को आखरी बार रात 10:30 बजे के आस पास देखा था। उसके बाद उन्होंने सुबह देखा तो गाडी अपनी जगह से गायब थी। उन्होनें ऑनलाइन मामला दर्ज करा दिया है। मामले की जांच में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम जुट गई है।


Download Android App
Download iOS App



