दिल्ली में 4 अप्रैल को IPL मैच, ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, जानिए कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Delhi Traffic Advisory IPL 2026

Delhi Traffic Advisory IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत के साथ ही क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में 4 अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा। मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स (X) अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि मैच के दिन स्टेडियम के आसपास के इलाकों में ट्रैफिक का दबाव बढ़ सकता है, इसलिए लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की गई है।

Delhi Traffic Advisory IPL 2026: दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा मुकाबला

अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल 2026 का यह आठवां मैच शनिवार, 4 अप्रैल को खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए हजारों दर्शकों के स्टेडियम पहुंचने की संभावना है, जिससे आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही काफी बढ़ सकती है।

यही कारण है कि ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस ने पहले से ही विशेष इंतजाम किए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास के इलाकों में दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रह सकता है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इन क्षेत्रों में गैरजरूरी सफर से बचें और यदि जरूरी हो तो वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। स्टेडियम के आसपास भारी ट्रैफिक की संभावना को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

4 April Diversion Routes: इन सड़कों पर हो सकता है डायवर्जन

4 April Diversion Routes
4 April Diversion Routes (Source: Social Media)

मैच के दिन जरूरत के अनुसार कुछ प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन या रोक लगाई जा सकती है। इनमें खास तौर पर बहादुर शाह जफर मार्ग और जवाहरलाल नेहरू मार्ग (JLN मार्ग) शामिल हैं। इन मार्गों पर दोपहर 1 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक को नियंत्रित किया जा सकता है।

दिल्ली पुलिस ने कुछ इलाकों में भारी और कमर्शियल वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया है। इन इलाकों में दरियागंज से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग), दिल्ली गेट चौक से गुरु नानक चौक (JLN मार्ग), ITO से दिल्ली गेट चौक (BSZ मार्ग) मुख्य हैं।

Closed Routes on 4th April: इन रास्तों से बचने की सलाह

ट्रैफिक जाम की आशंका को देखते हुए पुलिस ने यात्रियों को कुछ प्रमुख मार्गों से बचने की सलाह दी है। इनमें शामिल हैं:

  • जवाहरलाल नेहरू मार्ग (राजघाट से दिल्ली गेट, दोनों दिशा में)
  • आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
  • बहादुर शाह जफर मार्ग (दिल्ली गेट से ITO, दोनों दिशा में)

स्टेडियम में एंट्री के लिए तय गेट

मैच देखने आने वाले दर्शकों के लिए स्टेडियम में प्रवेश के लिए अलग-अलग गेट निर्धारित किए गए हैं।

  • गेट 1 से 8 (साउथ साइड): बहादुर शाह जफर मार्ग से प्रवेश
  • गेट 10 से 15 (ईस्ट साइड): JLN मार्ग से प्रवेश, अंबेडकर स्टेडियम बस टर्मिनल के पास
  • गेट 16 से 18 (वेस्ट साइड): BSZ मार्ग से प्रवेश, पेट्रोल पंप के पास

Arun Jaitley Stadium Parking: पार्किंग की व्यवस्था

Arun Jaitley Stadium Parking
Arun Jaitley Stadium Parking (Source: Social Media)

दर्शकों की सुविधा के लिए कुछ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था भी की गई है। माता सुंदरी रोड, राजघाट पावर हाउस रोड और वेलोड्रोम रोड पर मुफ्त पार्किंग उपलब्ध होगी। यहां से स्टेडियम तक आने के लिए पार्क-एंड-राइड सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

हालांकि, स्टेडियम के आसपास सामान्य वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी। केवल लेबल लगी गाड़ियों को ही निर्धारित पार्किंग स्थलों पर पार्क करने की अनुमति दी जाएगी।

लेबल वाली गाड़ियों के लिए तय पार्किंग

  • जेपी पार्क (गेट नंबर 3 के पास)
  • विक्रम नगर (शहीदी पार्क के नजदीक)
  • JJB/प्रयास कार्यालय के पास – दोपहिया वाहनों के लिए

यह भी पढ़ेंदिल्ली बनेगा सिग्नल फ्री! मथुरा रोड पर 3 नए फ्लाईओवर को मंजूरी, एमजी रोड और पंजाबी बाग रूट के लिए भी मेगा प्लान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।