दिल्ली हिंसा पुलिस की नाकामी, सीएम के अनुरोध के बावजूद बॉर्डर सील नहीं किये गए : संजय सिंह

Summary :

आप नेता संजय सिंह ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में हिंसा पर काबू करने में दिल्ली पुलिस के कथित तौर पर नाकाम रहने पर बुधवार को सवाल उठाए और पूछा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अनुरोधों के बावजूद दिल्ली के सीमांत इलाकों को सील क्यों नहीं किया गया।

उन्होंने दावा किया कि जब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं तब से शहर में कानून-व्यवस्था के हालात ‘बदतर’ हो गए हैं। आप नेता ने कहा, ‘‘हिंसा भड़काने वाले लोगों का कोई धर्म नहीं है। यह दिल्ली पुलिस की नाकामी है कि वह सीमांत इलाकों को सील करने में विफल रही। अरविंद केजरीवाल के अनुरोधों के बावजूद सीमायी इलाकों को सील क्यों नहीं किया गया?’’ 
सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘लोगों को मारा जा रहा है, दुकानें और घर जलाए जा रहे हैं। कानून-व्यवस्था गृह मंत्रालय के अधीन आती है और जब से अमित शाह गृह मंत्री बने हैं तब से चीजें बदतर हो गई हैं।’’ 
बता दें, इससे पहले दिल्ली में सीएए केजरीवाल ने ने ट्वीट कर गृह मंत्रालय से तुरंत सेना की मांग की है। उन्होंने ट्वीट किया, “सीएए समर्थकों व विरोधियों के बीच हुई हिंसा और तनाव की स्थिति को दिल्ली पुलिस संभाल नहीं पा रही है, इसलिए यहां सेना को तैनात करने की जरूरत हैऔर प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाया जाए।” 

Ujjwal Jain