दिल्ली हिंसा पर PM मोदी की लोगों से अपील, ट्वीट कर लिखा-जल्द से जल्द बहाल हो सामान्य स्थिति

Summary :

प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त स्थिति पर व्यापक समीक्षा की थी। पुलिस और अन्य एजेंसियां शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर उत्तरपूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहला बयान सामने आया है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। बता दें की हिंसा में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल समेत 20 लोगों की जान जा चुकी है। 


प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा, दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में व्याप्त स्थिति पर व्यापक समीक्षा की थी। पुलिस और अन्य एजेंसियां शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए जमीन पर काम कर रही हैं। उन्होंने एक नए ट्वीट में लिखा, शांति और सद्भाव हमारे लोकाचार के लिए केंद्रीय हैं। मैं दिल्ली की अपनी बहनों और भाइयों से हर समय शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील करता हूं। यह महत्वपूर्ण है कि शांत हो और सामान्य स्थिति जल्द से जल्द बहाल हो। 


वहीं कांग्रेस पार्टी ने हिंसा को सुनियोजित बताते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। सोनिया गांधी ने कहा, बीते रविवार से लगातार हो रही दर्दनाक दुर्घटनाओं के पीछे एक सुनियोजित साजिश है। देश ने दिल्ली चुनाव के दौरान भी यह देखा था। कई बीजेपी नेताओं ने भयावह और नफरत का माहौल बनाते हुए भड़काऊ टिप्पणियां की थी।

दिल्ली हिंसा : हाई कोर्ट ने कपिल मिश्रा का वीडियो क्लिप देख कर पुलिस को लगाई कड़ी फटकार

उन्होंने सवाल उठाया कि दिल्ली में पुलिस के असफल होने पर पैरामिलिटरी फोर्स क्यों नहीं बुलाई गई? दिल्ली के मुख्यमंत्री क्या कर रहे थे? बीजेपी नेता पर कोई कार्रवाई नहीं हुई? दंगे वाले इलाके में कितनी पुलिस फोर्स लगाई गई? रविवार से गृह मंत्री क्या कर रहे थे और कहां थे? दिल्ली की मौजूदा स्थिति के लिए केंद्र और केंद्रीय गृह मंत्री जिम्मेदार हैं। केंद्रीय गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। 

Desk Team